--BHU में अमेरिकी महिला से हुई छेड़खानी

-22 अप्रैल की घटना को लंका पुलिस ने दबाए रखा

-दिल्ली में हल्ला मचने के बाद फास्ट हुई पुलिस

VARANASI : लेडीज की सिक्योरिटी का दंभ भरने वाली पुलिस भारतीय मूल की अमेरिकी महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, मारपीट, लूट का मामले दबाये रही। बीएचयू कैम्पस में ख्ख् अप्रैल की रात हुई इस घटना का पहले तो केस ही दर्ज नहीं किया। ख्8 अप्रैल को एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज भी किया तो कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को दिल्ली में मामला उठने पर हल्ला मचा तो आनन-फानन में लंका पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली। इनमें से एक को अरेस्ट कर लिया है। वहीं बीएचयू के वीसी ने आयुर्वेद फैकल्टी के अध्यक्ष से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

भिड़ गयी दरिंदों से

अमेरिका की नागरिकता रखने वाली भारतीय मूल की ब्0 वर्षीय महिला डॉक्टर बीएचयू स्थित आयुर्वेद फैकल्टी से रिसर्च कर रही हैं। वह लंका एरिया में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। ख्ख् अप्रैल की रात फ्रेंड के साथ बीएचयू कैम्पस में टहल रही थीं। रात लगभग पौने आठ बजे आईआईटी परिसर के सामने चार-पांच युवकों ने दोनों को घेर लिया। फ्रेंड की पिटायी करते हुए लेडी डॉक्टर को सूनसान एरिया में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रखी डॉक्टर युवकों से भिड़ गई। हाथ-पैर से जोरदार वार किए तो गलत नियत रखने वाले युवकों की हिम्मत छूट गयी। उन्होंने भागने में भलाई समझी। जाने से पहले डॉक्टर पर हमला किया। उनके मोबाइल व अन्य सामालूट कर भाग निकले।

ि1दखा पुलिस का असली चेहरा

घटना के बाद डॉक्टर ने लंका थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया। इस पर ख्8 अप्रैल को एसएसपी के पास पहुंचीं। एसएसपी ने केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी, सीओ भेलूपुर रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। बीएचयू के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी बुलाए गए। पीडि़ता ने उन लोगों को भी लिखित में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर ने दिल्ली में रहने वाले कुछ लोगों को मामले की जानकारी दी तो हल्ला मच गया।

इसके बाद पुलिस महकमा फास्ट हुआ। आनन फानन में क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी गई। शाम तक इस मामले में लंका पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली थी। चारों आरोपी लंका थाना एरिया के सीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामले में लंका एसओ ने घोर लापरवाही बरती है। थानाध्यक्ष रमेश यादव के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। एसपी सिटी सुधाकर यादव जांच कर रहे हैं

- एसएसपी, जोगेंद्र कुमार