बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने पहली बार राजीव गांधी साउथ कैंपस का किया दौरा

VARANASI: बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कार्य भार ग्रहण करने बाद पहली बार बुधवार को राजीव गांधी साउथ कैंपस का भ्रमण किया। वीसी ने सबसे पहले लोवर खजुरी स्थित वाटर लिफ्टिंग पम्प कैनाल को देखा। इसके बाद वे कैंपस में वाटर सप्लाई हेतु वाटर प्योरिफायर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को सम्प्रभु राष्ट्र बनाने को लेकर महामना उनकी परिकल्पना स्पष्ट थी और शिक्षा को भारतीय संस्कृति के माध्यम से प्रदान करने की उनकी सोच भी स्पष्ट थी। उन्होंने कोई नया काम करने की बजाय रिसर्च को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी में स्पेशल लेक्चर आयोजित करने की बात बताई। उन्होने कहा कि साउथ कैंपस के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इसे यूनिवर्सिटी का अभिन्न अंग बताते हुए इसकी स्थापना की शताब्दी वर्ष में परिसर में महामना की धर्मपत्‍‌नी श्रीमति कुन्दन देवी के नाम से केन्द्र स्थापित किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर कोर गु्रप के चेयर मैन प्रो। रवि प्रताप सिंह, ओएसडी प्रो। राम प्रताप सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो। सत्येन्द्र सिंह, कामर्स फैकल्टी डीन प्रो। आशा राम त्रिपाठी, प्रो। ए.एस। रधुवंशी, प्रो। गुरू प्रसाद सिंह, प्रो। एस.पी सिंह, प्रो। एस.के। स्वाईन, प्रो। आर.पी। शुक्ला, संयुक्त कुलसचिव डॉ। नीरज त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव डॉ। शार्दुल चौबे एवं दक्षिणी परिसर के टीचर्स एवं कर्मचारी उपस्थित थे।