- भाजपा अध्यक्ष आज पहुंचेंगे बनारस

- जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी भी शहर में

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब पूर्वाचल को टारगेट लेकर रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को बनारस आ रहे हैं। वे मंगलवार की शाम बनारस पहुंच रहे हैं और रात्रि प्रवास कर काशी क्षेत्र के सभी जनपदों में पार्टी की स्थिति का आकलन भी करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य भी होंगे। शाह मंगलवार को इलाहाबाद में कई सभाओं को संबोधित करने के बाद शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से वे करीब छह बजे नगवा स्थित अमेठी कोठी पहुंचेंगे। यहां नाइट स्टे करने के बाद 22 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष के बनारस से रवाना होने की सूचना है। इस बीच वे काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों व केंद्रीय मंत्रियों डॉ। महेंद्रनाथ पांडेय व मनोज सिन्हा आदि के साथ बैठक कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में चल रहे माहौल और आगे की रणनीति पर विमर्श करेंगे।

स्मृति करेंगी महिलाओं को जागरुक

पूर्वाचल में राजनीतिक हलचलों को तेज करने के लिए भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वे शहर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय काशी प्रवास पर मंगलवार को बनारस पहुंच रही हैं। वे शाम साढ़े चार बजे मलदहिया पर आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्मृति शहर में प्रत्याशियों के समर्थन में जनता के बीच पहुंचेंगी। यह क्रम 22 फरवरी को भी चलेगा। बुधवार को स्मृति दशाश्वमेध व अस्सी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।