-शहर में साधना वेदांती का भव्य स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मनोनीत होने के बाद साधना वेदांती रविवार को बनारस पहुंचीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलघर पर उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब साधना वेदांती ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर योगी सरकार काफी सजग है। इस दौरान हरि केशरी, नलिन नयन मिश्र, कुंवर कांत सिंह, रोहित जायसवाल, अश्विनी चौहान, रवींद्र चौबे, शंकर साहू आदि रहे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का आज स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के एक अक्टूबर को प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी है। पूर्व जिला मंत्री पवन चौबे ने बताया कि दोपहर 12 बजे कैंट स्टेशन स्टेशन पर कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।