बकरीद के दूसरे दिन तीन जगहों पर ऊंटो की दी गयी कुर्बानी, देखने के लिए उमड़ी भीड़

VARANASI

कुर्बानी के त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दूसरे दिन बुधवार को भेड़, बकरे के अलावा नगर के तीन स्थानों पर ऊंटों की कुर्बानी भी की गई। कुर्बानी देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मदनपुरा स्थित पचपेड़वा में सुबह छह बजे ऊंट की कुर्बानी दी गयी। इसके अलावा आदमपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर व जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालुद्दीनपुरा में भी ऊंट की कुर्बानी की गई।

तबर्रुक लेने की होड़

पचपेड़वा में कुर्बानी स्थल पर हजारों की भीड़ जमा हुई। आस पास के मकानों पर भी देखने वालों की खासी संख्या जुटी। सड़क पर पैदल चलने की जगह नहंी थी। दूर दराज से लोग अपने रिश्तेदारों के यहां से कुर्बानी के इस नजारे को देखने के लिए जमा हुए थे। निर्धारित समय पर कुर्बानी दी गयी अल्लाहो अकबर की सदा के साथ ही दर्जनों लोग तबर्रुक (प्रसाद) लेने के लिए टूट पड़े।

बॉक्स

आज भी होगी ऊंट की कुर्बानी

गुरुवार को नगर के दो स्थानों पर ऊंट की कुर्बानी होगी। आदमपुर थाना क्षेत्र सलेमपुरा (जहां बुधवार को भी कुर्बानी हुई) में व जैतपुरा थाना क्षेत्र के धन्नीपुरा में ऊंट की कुर्बानी होगी।