- बुधवार को धूप की तल्खी में आई कमी, ठंडी हवाओं ने उमस भी की कम

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

मंगलवार को हुई बरसात के बाद चल रही हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार की सुबह धूप तो निकली लेकिन इसमे तेजी नहीं थी। दोपहर चढ़ने के साथ लोगों को गर्मी बढ़ने का डर सता रहा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं और धूप छांव के बीच मौसम सुहाना बना रहा। लगातार चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को नॉर्मल बनाये रखा। हालांकि दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम में थोड़ी सी तल्खी आने से उमस बढ़ने लगी और लोगों को चिपचिपाहट का एहसास हुआ लेकिन शाम होने के साथ ही मौसम फिर से बदला और लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई।

द्रोणिका पड़ गई कमजोर

बदले मौसम के मिजाज के बीच लोग बारिश की उम्मीद बुधवार को भी लगाये थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय का कहना है कि द्रोणिका के कमजोर पड़ जाने के कारण बरसात की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। जिसके कारण बुधवार को जो झमाझम बारिश होने की संभावना थी वह नहीं हो पाई। हालांकि मौसम में थोड़ी राहत थी। अब गुरुवार व शुक्रवार क ो भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्रता का अधिकतम लेवल 90 परसेंट जबकि न्यूनतम आद्रता 56 परसेंट रिकॉर्ड हुआ।