युवती ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया, शिवपुर में भी जान देने पहुंची महिला अपने इरादे में नहीं हो पाई सफल

VARANASI

शनिवार को जान देने के प्रयास में लगी दो महिलाओं को लोगों ने बचा लिया। पहली घटना आरपी घाट पर हुई। रेड सलवार सूट पहने एक युवती यहां से नाव से गंगा में कुछ दूर पहुंची और छलांग ला दी। नजर पड़ते ही मल्लाहों ने उसे बचा लिया। इसके बाद भी वह मल्लाहों से हाथापाई कर जान देने पर तुली रही। इस पर मल्लाह उसे किनारे लेकर आये और जल पुलिस को सौंप दिया। यहां भी महिला बार बार जान देने के लिए गंगा की ओर भागती रही। बाद में वो शांत हुई। महिला ने अपना नाम कल्पना सिंह निवासी बलिया बताया। चौकी इंचार्ज दशाश्वमेध ने बताया कि महिला के पति को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा शिवपुर में भी रेल ट्रैक पर जान पहुंची युवती को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला अपने बारे में कुछ भी बताने को राजी नहीं रही। बातों-बातों में उसने इशारा किया कि पारिवारिक कलह से ऊबकर जान देना चाहता है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी रही। वहीं महिला गुमशुम से पड़ी रही।