प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को निकलेगा सद्भावना शांति मार्च

सभी अनुषांगिक संगठन करेंगे पार्टिसिपेट, संयुक्त कमेटी तय करेगी रूट

VARANASI

साधु संतों पर लाठीचार्ज व एमएलए अजय राय पर रासुका के खिलाफ कांग्रेसजन फ्क् अक्टूबर को सद्भावना मार्च निकालकर ताकत दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फ्क् अक्टूबर को यह मार्च पूरे प्रदेश भर में निकाला जाएगा। इस मार्च में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के अनुसार सांप्रदायिक दंगे, प्रशासनिक अत्याचार व कांग्रेसजनों पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसजन सद्भावना मौन मार्च निकालेंगे। जिसमें कार्यकर्ता नारेबाजी की बजाए महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाते हुए चलेंगे।

संयुक्त रूप से होगा प्रोग्राम

कांग्रेस की ओर से निकलने वाले मार्च का आयोजन जिला व शहर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से करेगी। इसमें जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अलावा सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टिसिपेट करेंगे। सतीश चौबे ने बताया कि मार्च कहां से कहां तक निकलेगा और उसका समय क्या होगा। यह जिला व शहर कमेटी को तय करना है। जल्द ही संयुक्त मीटिंग कर इसे तय कर लिया जाएगा।

गर जमानत हो गयी तो

कांग्रेस की ओर से निकलने वाले मार्च का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। निर्मल खत्री के करने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। लेकिन अब जिलाध्यक्ष व जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी सहित सांसद, विधायक या पूर्व सांसद व विधायक करेंगे। पर बनारस में पिछले दिनों आयोजित हुए आंदोलन से जहां पूर्व सांसद ने दूरी बनाए रखा तो जिलाध्यक्ष अंडरग्राउंड हैं। ऐसे में फ्क् अक्टूबर को आयोजित मार्च का नेतृत्व किसके हाथ में होगा, यह बताया नहीं जा सकता।

----------------------

ब्भ्0 ने किया सिग्नेचर

युवक कांग्रेस, वाराणसी के तत्वावधान में एमएलए अजय राय पर रासुका लगाए जाने के विरोध में आठवें दिन रविदास पार्क के पास सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया। बुधवार को इस कैंपेन में ब्भ्0 लोगों ने सिग्नेचर कर अपना समर्थन दिया। नेतृत्व पार्षद गोविंद शर्मा तथा संचालन आशुतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, विशाल मिश्र, शुभम राय, पिंटू जायसवाल, ओमशंकर शुक्ला, रोहित चौरसिया, नागेंद्र पाठक व मयंक चौबे प्रेजेंट रहे। इसी क्रम में गुरुवार को औरंगाबाद चौराहे पर कैंप लगाया जाएगा।