सेंट्रल जेल और जिला जेल का औचक निरीक्षण सोमवार को डीएम ने किया। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखने के अलावा बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करीब दो घंटे तक चला।

सोमवार की शाम करीब चार बजे जिला जेल पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की गाडि़यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही समय बीतने के बाद डीएम भी जिला जेल पर पहुंच गए और जेल के अंदर एडीसीपी और डीएम ने दाखिल होकर चेकिंग किया।

डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि दोनों जेलों के औचक निरीक्षण पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भेज कर कराया गया है। करीब दो घंटे तक चले औचक निरीक्षण में जेल के अंदर साफ सफाई देखा गया है। इसके अलावा बैरक में कैदियों के पास कोई प्रतिबंधित वस्तु तो नहीं रखी हुई है, इसका भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अभी पेशी बंद है वीडियो कांफ्रेंसिंग कॉल के जरिए पेशी हो रही है, जिसे और आगे बढाया जाएगा। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली है।