- केंद्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस को लिया निशाने पर

VARANASI

अखिलेश जी ऐसे लोग के साथ कैसे हुए जो अपने पार्टी के लोगों का साथ नहीं देते। यह बातें शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से कहीं। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने कांग्रेसियों का साथ कितना निभाया है। लाल बहादुर शास्त्री, सम्पूर्णानंद, वीपी सिंह, नरसिंहा राव के साथ कांग्रेस ने क्या किया ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में हमें अच्छी सफलता मिली है। उड़ीसा में भी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहा। नोटबन्दी के बाद सभी चुनावों में बीजेपी ने बढि़या प्रदर्शन किया है देश की गरीब जनता भी हमारे साथ है। वहीं सपा के नेता का एफआईआर भी मीडिया के दबाव की वजह से ही दर्ज होता है।

प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के दिए पैसों का सदुपयोग नहीं करती है। काशी के मतदाता चुनाव के महत्व को अच्छे से समझते हैं। आज यूपी के लोग प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ हैं।