- लंका में हुई थी वारदात, लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने दो दिन पूर्व किया था हमला, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में दो दिन पहले ऑटो चालक सत्येंद्र सिंह को अवैध असलहों की खरीद-बिक्री के लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार की रात सामने घाट क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में सूजाबाद (रामनगर) निवासी रोहित साहनी व हरिओम नगर कालोनी (सामने घाट, लंका) निवासी शुभम शर्मा सहित दो नाबालिग शामिल हैं।

एक अब भी फरार

रोहतास (बिहार) निवासी सत्येंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मलहिया में किराए के मकान में रहकर ऑटो चलाता है। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र सिंह का कुछ लोगों के साथ अवैध असलहों की खरीद-बिक्री में लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोपियों को संदेह था कि इस विवाद के चलते सत्येंद्र पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा है। इसी को लेकर 28 मार्च को आरोपी सत्येंद्र को घर से बुलाकर ले गए और गढ़वा घाट आश्रम के समीप गोली मारकर उसे घायल कर दिया था। सत्येंद्र की पत्नी ने इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि भोला नामक आरोपी अब भी फरार है।