-काशी विद्यापीठ अध्यापक संघ चुनाव में पर्चा वापसी के बाद उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निवार्चित

VARANASI

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्यापक संघ के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर अब सीधा मुकाबला होगा। इस तरह क्भ् फरवरी को अध्यापक संघ के अध्यक्ष व महामंत्री पद पर ही वोटिंग होगा। इन दोनों पदों पर गुरुवार को नाम वापसी के बाद दो-दो कैंडीडेट्स चुनाव मैदान में रह गए हैं। ऐसे में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर बचे हुए कैंडीडेट्स के बीच आमने सामने की टक्कर होगी।

तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

यूनिवर्सिटी स्थित महामना मदन मोहन मालवीय ¨हदी पत्रकारिता संस्थान में नामांकन वापसी के लिए सुबह क्क् बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। निर्वाचन अधिकारी व पत्रकारिता संस्थान के डायरेक्टर प्रो। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर डॉ। राजमुनि व डॉ। राहुल गुप्ता तथा मंत्री पद पर डॉ। राहुल गुप्ता ने अपना पर्चा वापस ले लिया। ऐसे में कार्यकारिणी सदस्य सहित उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा क्भ् फरवरी को ही होगी।

इनके बीच होगा मुकाबला

अध्यक्ष पद पर- प्रो। शिव कुमार मिश्र व डॉ। शैलेंद्र कुमार वर्मा।

महामंत्री पद पर- डॉ। कृष्ण कुमार सिंह व डॉ। अरुण कुमार सिंह

निर्विरोध निर्वाचन

उपाध्यक्ष पद पर- डॉ। अरुण कुमार शर्मा

मंत्री पद पर- डॉ। अनिल कुमार

कोषाध्यक्ष पद पर- डॉ। राहुल गुप्ता निर्विरोध चुने गए हैं।