- मतदाता सूची पुनरीक्षण के एक महीने के कार्य में पुरुषों से अधिक महिलाएं हुई शामिल

- दो जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

तेजी से बदल रहे दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। कुछ ऐसा ही इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ है। 15 सितंबर से शुरू हुए इस प्रोग्राम में 15 नवंबर तक पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा शामिल हुई और वोटर बनने का दावा किया।

- मतदाता बनने के लिए दो माह चला महाअभियान

- आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप यानी फॉर्म छह भरा गया

- जिले में नए मतदाता बनने का दावा एक लाख 22 हजार 243 लोगों ने किया है

- जिले में 66 हजार 723 महिलाओं ने भरा ये फॉर्म

- जबकि 55 हजार 611 पुरुषों ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म

- 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले 36 हजार 618 लोगों फॉर्म भरा

- इसमें युवा पुरुष वोटर 19 हजार 903 रहे

- जबकि 20 वर्ष से ऊपर की आयु में महिलाएं आगे रहीं

- कुल 85 हजार 725 भरे गए फॉर्म में महिलाओं की संख्या 50 हजार 11 रही

शिवपुर विधानसभा आगे

- शिवपुर विस क्षेत्र में बीस वर्ष से अधिक उम्र में सर्वाधिक 7792 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए अर्जी दी

- दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का दूसरा स्थान रहा

- यहां कुल 7071 फॉर्म भरे गए

- नाम कटवाने के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ 69 हजार 231 लोग आगे आए

- इसमें शहर उत्तरी सबसे आगे रहा

- इस विस क्षेत्र से 11 हजार 664 लोगों ने फॉर्म भरकर नाम हटवाने का अनुरोध किया

- नाम, पता संशोधन के लिए

33 हजार 97 लोगों ने भरा फॉर्म भरा - स्थान परिवर्तन के लिए 2464 फॉर्म भरे गए