- संक्रान्ति से पहले ही दिखा संक्रान्ति का माहौल, छतों पर सुनाई दिया भाक्काटा का शोर

- सुबह के वक्त ठंड रही बेअसर, लोगों ने गंगा में भी लगाई डुबकी, पतंगबाजी के चक्कर में कई घायल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भले ही मकर संक्रान्ति का पर्व शुक्रवार को हो लेकिन शहर में इसकी धूम गुरुवार को दिखी। पतंगबाजों ने छतों पर तेज गानों की आवाज संग खूब चिल्लाया भाक्काटे और खूब लड़े पेंच। 14 जनवरी को ही संक्रान्ति मानने वाले लोगों ने सुबह की ठंड को दरकिनार कर गंगा स्नान भी किया और दान-पुण्य कर खिचड़ी भी खाई। वहीं पतंगबाजी का शौक कईयों के लिए भारी भी पड़ा। शहर में दो जगहों पर रोक के बाद भी बिक रहे और इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गए। जबकि एक बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया।

पटा था आसमान

शहर की फिजां में गुरुवार को पूरा दिन दिन भर भाक्काटे का शोर सुनाई दिया। लाला, छड़ीला, धारा, मत्थल, कंठा और न जाने कितने तरह की रंग- बिरंगी पतंगों से आसमान पटा दिखा। ये दौर अंधेरा होने तक जारी रहा। बच्चों के साथ बड़ों ने भी छतों पर खूब भक्काटा किया। पूरे दिन मौज मस्ती के लिए लोगों ने छतों पर म्यूजिक सिस्टम लगातार नये पुराने गीतों का भी लुफ्त उठाया। नई फसल के आने की खुशी में मनाये जाने वाले संक्रान्ति के त्योहार पर खिचड़ी खाने की मान्यता का भी लोगों ने पालन किया और नये चावल की खिचड़ी संग चोखा, अचार, पापड़, दही चटनी का स्वाद लिया। गुड़ की पट्टी, लाई, गट्टा और चूड़ा मटर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और लोग इसका मजा भी लेते दिखे।

आज भी मनेगी संक्रान्ति

भले ही गुरुवार को लोगों ने संक्रान्ति मना की हो लेकिन नक्षत्रों के हिसाब से संक्रान्ति शुक्रवार को है। ज्योतिषविदों ने 15 जनवरी को ही संक्रांति का पर्व मनाये जाने को शास्त्र सम्मत बताया है। उनका कहना है कि 15 जनवरी की सुबह सात बजकर 34 मिनट पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदयातिथी का मान भी इस दिन है। इसलिए संक्रान्ति शुक्रवार को ही सेलिब्रेट होगी।

दो हुए जख्मी, एक छत से गिरा

गुरुवार को पतंगबाजों का शौक कईयों पर भारी भी पड़ा। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अवलेशपुर गांव निवासी 36 वर्षीय राजेश राजभर दिन में करीब बारह बजे घर से बाइक से बाजार के निकले थे। चाइनीज मांझा उनके गले में फंसने के कारण गला कट गया। राजेश का पास के अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं लंका निवासी संजय पाण्डेय अर्दली बाजार आ रहे थे। भेलूपुर में चायनीज मांझा फंसने से उनका कपड़ा कटा और उन्हे हल्की चोट आई। फूलपुर में पतंग उड़ाते समय छत से गिरने के कारण आकाश भुजा (14 वर्ष) निवासी फूलपुर बाजार घायल हो गया। उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।