-कबीर नगर में लगी जनचौपाल, एडीएम सिटी ने सुनी समस्याएं

-बंदरों को पकड़े वन विभाग, अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

साहब डीएम सर सभी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हमें बंदरों से बचा लो साहब, भले ही बाकी समस्याएं छोड़ दो, उसे हम खुद झेल लेंगे। बंदरों का बहुत आतंक है। इतना नुकसान करते हैं कि बता पाना भी मुश्किल है। आए दिन कभी बच्चों को, कभी महिलाओं और बुजुर्गो को ये बंदर अपना शिकार बनाते हैं। कभी काट लेते हैं तो कभी इनके हमले से बचने में लोग घायल हो जाते हैं। यह दुखड़ा रोने वाला कोई एक, दो नहीं बल्कि कबीर नगर के अधिकतर लोग थे, जो बुधवार को लगी जन चौपाल में अधिकारियों के सामने अपनी समस्या बता रहे थे। उनकी समस्या सुनते ही एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय ने वन विभाग की टीम को जल्द से जल्द अभियान चलाकर बंदर पकड़ने का निर्देश दिया। जन चौपाल में अन्य समस्याओं के साथ कुछ लोगों ने पर्सनल शिकायत भी की।

समस्या सुनाने को आतुर थी पब्लिक

डीएम के निर्देश पर विभिन्न एरिया में जन चौपाल लगाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कबीर नगर स्थित उपवन पार्क में एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में जन चौपाल लगी। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोग अपनी शिकायत सुनाने को आतुर थे। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि यहां सीवर लाइनें पूरी तरह ध्वस्त हैं। पेयजल की आपूर्ति अक्सर ठीक नहीं रहती है। एरिया में गंदा पानी आता है। सफाईकर्मी आते तो हैं, मगर झाड़ू सिर्फ सड़कों पर लगाते हैं। गलियों और कॉलोनियों में शायद ही कभी झाड़ू लगती हो। पार्को की स्थिति काफी दयनीय है। नालियां टूटी हुई हैं। हैंडपंप भी खराब हैं। जगह-जगह दबंगों ने अवैध कब्जा भी कर रखा है। साथ ही कुछ लोगों ने पर्सनल शिकायतें भी की। एडीएम सिटी ने विभिन्न समस्याओं को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही कहा कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान करें।

दिखने लगा चौपाल का असर

डीएम के प्रयासों का असर नजर आने लगा है। चौपाल में की गई शिकायतों का समाधान जल्द हो रहा है। एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय ने बताया कि चौपाल में पहले की तुलना में अब शिकायतें कम आ रही हैं। साथ ही कबीर नगर में लगी चौपाल में एक शिकायत आई थी कि लंबे समय से पोल पर लाइट नहीं जल रही है। इसके लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया था। चार घंटे बाद मोहल्ले के एक शख्स का फोन आया कि पोल पर रोशनी की व्यवस्था हो गई है।