-नगर निगम का था दावा, बरसे इंद्रदेव तो नहीं होगा जल-जमाव

-लेकिन बारिश ने खोली पोल, शहर के कई इलाके बरसात के पानी से फुल

-निगम के सारे इंतजाम फेल, पानी की निकासी न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को हुए मजबूर

VARANASI

बनारस में जल जमाव का दंश सभी ने झेला है, लेकिन इस बार इस समस्या से लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा। कुछ ऐसा ही दावा नगर निगम ने मानसून के आने से पहले किया था। लेकिन बारिश के पहले झोंके में ही सारा दावा बह गया। हालत यह है कि पिछले दो तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। कई जगहों पर लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है। इस समस्या से बेहाल लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। निगम ने सिटी में जल जमाव से बचने के लिए फ्भ् वॉटर पंप का इंतजाम किया है। लेकिन जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। शहर के 78 नालों की सफाई का भी दावा किया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति निगम के दावे के उलट है।

महामारी फैलने की आशंका

शहर में कई ऐसे एरिया हैं जहां दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी जलजमाव रहा। पानी भरने की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लहरतारा के रेलवे कॉलोनी, सरैया, पुराना पुल, पुल कोहना, कोनिया आदि जगहों पर लोगों के जल जमाव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो महामारी फैलने की पूरी आशंका है।

सरैया एरिया में पिछले दो दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। लोग कैसे रह रहे हैं। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। घर के कोने - कोने में पानी भर जाने से सामान खराब हो रहा है। कई मोहल्लों में लोगों ने छत पर शरण ले रखी है। खाना पीना सब दुश्वार हो रखा है।

सिटी में वॉटर लॉगिंग एरिया

मैनवा पोखरी, बड़ी गैबी, जक्खा, मोती झील, शीश नगवां, चमरहिया पोखरी, मकदुम बाबा, देव पोखरी, अंबा पोखरी, अहमद नगर, सुदामापुर पोखरी, जक्खा कब्रिस्तान, आकाशवाणी के पास। हनुमान मंदिर शिवपुरवा, बौलिया पसियाना लहरतारा, सायरा माता मंदिर लेन नंबर म्, जयप्रकाश नगर हरिजन बस्ती, निराला नगर लेन नंबर फ्, सरैयां राज भंडार पोखरी, सरैयां फकीरिया टोला, कोनिया धोबी घाट, जलालीपुरा अमरोहिया पोखरी, सरैया मुस्लिम बस्ती, कोनिया मोहन कटरा, अमरपुर मढि़या, सरैया निबोरिया में लोग जल जमाव होने से काफी परेशान हैं। रमरेपुर, सोना तालाब, मवइयां यादव बस्ती, प्रेमचंद नगर प्लाट नंबर क्म् बैरीवन, पांडेयपुर गांव, सरसौली भट्ठा में भी बरसात का पानी लग जाने से रोड पर चलना मुश्किल हो रहा है।

नगर निगम के पास क्या है संसाधन

- सुपर शकर मशीन : ख् (बाहर से मंगायी गयी)

-डीजल इंजन पंप (8 हॉर्स पावर) : ख्7

-डीजल इंजन पंप (क्ब् हॉर्स पावर) : ख्

-डीजल इंजन पंप (ख्8.0ब् हॉर्स पावर) : एक

-डीजल इंजन पंप (ब्फ् हॉर्स पावर) : एक

-डीजल इंजन पंप (क्0भ् हॉर्स पावर) : एक

-ट्रैक्टर पंप (फ्भ् हॉर्स पावर) : दो

-इलेक्ट्रिक पंप : एक