- सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा

बनारस में जून की तपन अपने चरम पर है। मानसून आने से पहले देह जलाने वाली गई पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाली चार-पांच दिनों में और तेज तपन होने वाली है। अधिकतम तापमान के बढ़कर 42-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि उसके बाद लोगों को बारिश की बन रही संभावना से गर्मी से राहत मिल सकती है।

आ‌र्द्रता 57 फीसद

इधर, बनारस में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर रहा। इस दौरान आ‌र्द्रता 57 फीसद दर्ज की गई। उधर काशी ¨हदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव की मानें तो बारिश की संभावना अगले तीन-चार दिनों तक बेहद कम है। यदि बारिश होगी भी तो कहीं-कहीं हल्की-फुल्की हो सकती है। यह प्री मानसून के अंतर्गत ही होगी। उन्होंने बताया कि बनारस में मानसून 20 जून के बाद आ सकता है। मानसून की संभावना तेजी से बन रही है।