-व‌र्ल्ड अर्थ डे पर i next ने टॉप फाइव स्कूल में ऑर्गनाइज किया 'पेपरगिरी-यस टू पेपर, नो टू प्लास्टिक' कॉम्पटीशन

-स्टूडेंट्स ने दिखाया हुनर, बेकार पेपर से बनाये सुंदर-सुंदर बैग

VARANASI

गलत काम को रोकने के लिए लोगों को गांधी गिरी करते अक्सर देखा होगा। मगर अब समाज के सबसे बड़े दुश्मन प्लास्टिक के खिलाफ स्टूडेंट्स ने शनिवार को पेपरगिरी की। व‌र्ल्ड अर्थ डे पर आई नेक्स्ट की ओर से 'पेपरगिरी - यस टू पेपर, नो टू प्लास्टिक' कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। शहर के टॉप फाइव स्कूल में आयोजित इस कॉम्प्टीशन में क्लास थ्री से ए‌र्ट्थ के बच्चों ने हिस्सा लिया। दो दिन चलने वाले कॉम्प्टीशन का दूसरे दिन शनिवार को सिटी के तीन स्कूल रोहनियां स्थित डॉलिम्स, करसड़ा स्थित सनबीम सनसिटी और मंडुआडीह स्थित महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। कॉम्पटीशन में बच्चों ने बेकार पेपर से पेपर बैग बना कर अपना हुनर दिखाया। इसके बाद टॉप थ्री विनर ने स्कूल से बाहर निकल कर पेपरगिरी करते हुए लोगों को प्लास्टिक न यूज करने के लिए अवेयर किया।

दो ग्रुप में हुआ कॉम्पटीशन

आई नेक्स्ट की ओर से तीन स्कूल में आयोजित पेपरगिरी कॉम्पटीशन दो ग्रुप में आयोजित किया गया। पहले ग्रुप में क्लास थ्री से फिफ्थ के स्टूडेंट्स और दूसरे ग्रुप में क्लास सिक्स से ए‌र्ट्थ के स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर स्टूडेंट ने बेकार पेपर से सुंदर-सुंदर बैग बनाए। एक्सप‌र्ट्स की टीम ने तीनों स्कूलों से दोनों ग्रुप में फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड विनर का नाम सेलेक्ट किया। सभी बच्चों ने पेपर बैग बनाकर यह मैसेज दिया कि प्लास्टिक बैग के बजाये पेपर बैग का इस्तेमाल करें। क्योंकि प्लास्टिक वातावरण की दुश्मन है।

----------

ये बने विनर

डॉलिम्स रोहनियां

पोजीशन - फ‌र्स्ट ग्रुप - सेकेंड ग्रुप

फ‌र्स्ट - गौरव सिंह - श्रुति पटेल

सेकेंड - स्नेहा कुमारी - सारिका कुमारी

थर्ड - प्रतिभा गुप्ता - आद्या राग्या

सनबीम सनसिटी, करसड़ा

पोजीशन - फ‌र्स्ट ग्रुप - सेकेंड ग्रुप

फ‌र्स्ट - पल्लवी - हार्दिक कौशल

सेकेंड - दिव्या दक्ष - अदिति दूबे

थर्ड - अनन्या जायसवाल - प्रीती गुप्ता

महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल

पोजीशन - फ‌र्स्ट ग्रुप - सेकेंड ग्रुप

फ‌र्स्ट - खुशबू सिंह - प्रतीक उपाध्याय

सेकेंड - ज्योति गुप्ता - रिया पटेल

थर्ड - प्रिंस सिंह - अशरफ अली