सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर प्लास्टिक के सकारात्मक गुण और वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन

VARANASI

सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर प्लास्टिक के सकारात्मक गुण और वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान रसायन और उर्वरक मंत्रालय विशेष सचिव व वित्तीय सलाहकार विनोद कुमार ठकराल ने कहा कि प्लास्टिक का अनूठा लाभ उसके दोबारा उपयोग और रि साइक्लिंग हो जाना है। प्लास्टिक की रि साइक्लिंग काफी आसानी से होती है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सरल तरीके से निस्तारण के लिए यूजर, इंडस्ट्रीज एनजीओ प्रशासन व पर्यावरणविद से संपर्क कर स्थायी हल निकाल सकते हैं। इस दौरान वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कई लोगों ने अपने विचार रखे।

वेस्ट मैनेजमेंट का मैनेजर है नगर निगम

इस सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे नगर आयुक्त एसपी शाही ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट का मैनेजर नगर निगम है। विशेषज्ञों की राय से इसे बेहतर बनाया जाएगा, प्लास्टिक का जीवन में उपयोग इतना ज्यादा बढ़ गया है कि छोटी से छोटी चीज भी प्लास्टिक में ही ली और दी जाती है। इसका मैनेजमेंट करना भी बड़ी चुनौती है।