-सारनाथ में हुई वारदात, गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद मुंह बंद रखने की दी थी धमकी

-पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रिलेटिव को किया अरेस्ट, सिपाही पर नहीं डाल सकी हाथ

VARANASI : सारनाथ थाना एरिया में किशोरी सिपाही और उसके रिलेटिव ने किराए पर रहने वाली किशोरी संग रेप किया। गैंगरेप की घटना शुक्रवार शाम की है। घर में अकेली किशोरी को दोनों जबरन पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास झाडि़यों में घसीट ले गए। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ रेप किया। फैमिली ने जब पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो डरा-धमकाकर दो दिनों तक मुंह बंद रखने पर मजबूर कर दिया। रविवार की शाम पीडि़ता पेरेंट्स के साथ किसी तरह सारनाथ पहुंची। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिलेटिव को अरेस्ट कर लिया है। लेकिन आरोपी सिपाही गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पीडि़त किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

किराए पर रहता है परिवार

चौबेपुर थाना एरिया के जाल्हूपुर का रहने वाला सिपाही दिनेश सारनाथ थाना एरिया के नंदन नगर कालोनी में मकान बनवाकर रहता है। वह बलिया में तैनात है। मूलरूप से गाजीपुर के नंदगंज बाजार की रहने वाली पीडि़ता परिवार के साथ सिपाही के मकान में किराए पर रहती है। पीडि़ता का पिता रिक्शा चलाता है, मां आसपास के घरों में बर्तन साफ करती है जबकि भाई मजदूरी करता है। एक महीने पहले ही परिवार इस मकान में आया है। सिपाही के घर पर जाल्हूपुर का रहने वाला रिश्तेदार जितेन्द्र अक्सर आता-जाता था।

मुंह दबाकर ले गए झाड़ी में

पीडि़ता का आरोप है कि सिपाही और उसका रिश्तेदार उसपर गलत निगाह रखते थे। शुक्रवार की शाम सात बजे पिता रिक्शा चलाने गए थे। मां दूसरों के घर बर्तन साफ करने गयी थी। भाई भी अपने काम की वजह से घर से बाहर था। किशोरी घर पर अकेले थी। इसी दौरान सिपाही दिनेश और रिश्तेदार जितेन्द्र उसके कमरे में दाखिल हुए। जब तक वह कुछ समझती तब तक दोनों ने मुंह को दबा दिया। उसने विरोध करने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद घर से बाहर लेकर निकल गए। सूनसान रास्ते से उसे पंचक्रोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास झाडि़यों में घसीट ले गए।

बारी-बारी से किया मुंह काला

मुंह में कपड़ा ठूंसे होने की वजह से किशोरी किसी को मदद के लिए आवाज नहीं दे सकी। दोनों ने उसे झाडि़यों में गिरा दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मुंह ने खोलने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। उसने पेरेंट्स को घटना की जानकारी दी। उन्होंने शिकायत करने के लिए थाने पर जाने की तैयारी को तो दिनेश और जितेन्द्र ने उन्हें जबरन रोक लिया और धमकी दी। रविवार को काम के बहाने पीडि़ता के मां-बाप सीधे सारनाथ थाने जा पहुंचे और पीडि़ता को बुला लिया।

आरोपी को लिया हिरासत में

यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना में पुलिस कांस्टेबल के शामिल होने की बात सामने आते ही हड़कम्प मच गया। एसओ देवप्रकाश यादव के साथ ही सीओ कैंट विनोद सिंह थाने पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही दिनेश और रिलेटिव जितेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस जितेन्द्र को उसके घर से उठा लायी। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि आसपास के कई लोग भी उन्हें चुप रहने दबाव बना रहे थे।