- लगातार हो रही बारिश का लोगों ने खूब उठाया लुत्फ, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने की मस्ती

- किसी ने खुद को छाते के नीचे छिपाकर तो कुछ ने भीग कर लिया बारिश का मजा

VARANASI

इंद्रदेव बुधवार को भी बनारस पर मेहरबान रहे। सुबह से ही आसमान पर बादल छाये रहे और बरसे भी। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने बनारस के गली कूचों को सराबोर किया। बीच बीच में कई बार धूप भी निकली लेकिन उसमें भी लगातार बारिश होती रही। धूप होती तो उसकी तेजी से लोग तिलमिला जाते पर बारिश के होते ही उन्हें राहत का एहसास होने लगता। खास यह रहा कि लोगों ने मौसमी खेल का खूब मजा लिया। स्कूली बच्चों से लेकर बड़े सभी सावनी फुहार का मजा लेते दिखे। कुछ ने छाते के नीचे खुद को बचाने की कोशिश की तो कुछ ने छाता उठाना गवारा नहीं समझा।

बनारस सेंटर के नीचे

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फ्0 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रो एसएन पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जो लो प्रेशर सिस्टम बना था अब वो क न्वर्ट हो गया है। अभी यह उत्तरी झारखंड पर है या कह सकते हैं पूर्वी उत्तरप्रदेश के एकदम नजदीक है और बनारस तो उसके सेंटर के नीचे है। यही कारण है कि बनारस में इतनी वर्षा हो रही है। ख्7 जुलाई के बाद तो पूर्वी उत्तरप्रदेश में और ज्यादा जगहों पर बारिश की संभावना है। इधर मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान ख्9.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान ख्भ्.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।