- दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, बूंदाबादी से बढ़ी ठंड

-पहली बार अधिकतम तापमान पहुंचा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

मकर संक्रांति के बाद बदले मौसम के मिजाज ने सोमवार को ठण्ड में इजाफा कर दिया। सुबह बर्फीली हवा चली तो दोपहर बाद हुई बूंदाबादी ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।

हालात ये थी कि बदन पर गर्म कपड़े होने के बावजूद राहत की तलाश करते रहे। पूरे दिन सूरज बादलों के ओट से निकलने की कोशिश में लगा रहा। थोड़े वक्त के लिए उसे सफलता मिलती लेकिन उसकी गर्मी जमीन तक नहीं पहुंच सकी।

अभी गर्म कपड़े रखें तैयार

मौसम के मिजाज का शहरवासियों को एहसास नहीं था। हालांकि ठण्ड हवाओं से बचने के लिए उन्होंने अन्य दिनों की अपेक्षा गर्म कपड़े कुछ ज्यादा ही बदन पर डालकर अपने-अपने काम पर निकल पड़े। दोपहर बाद अचानक से आसमान पर बादल छा गए और बूंदाबादी शुरू हो गयी जो शाम तक जारी रही। इसके कारण अधिकतम तापमान गिर गया। ठण्ड के इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अब से पहले तक यह 20 डिग्री से अधिक ही रहा। दिन में बादलों के छाए रहने से न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 8.5 से 10.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम आ‌र्द्रता का स्तर 92 से 91 व न्यूनतम स्तर 59 से 76 परसेंट हो गया। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पांडेय ने बताया कि सतह पर हवा का रुख पुरवा है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी यहां तक पहुंच रही है। ऊपर हवा का रुख पछुआ है और पश्चिमी विक्षोभ के कोल्ड फ्रंड के साथ भी नमी पहुंच रही है। इन कारणों से बूंदाबादी की उम्मीद बनी हुई है और आगे आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है।