-रोडवेज की नई दिल्ली-बनारस वॉल्वो सेवा नहीं पकड़ पाई रफ्तार, सिर्फ आठ माह तक ही चल पाई बस

-23 दिसंबर को हुआ था इस बस सर्विस का शुभारंभ, इलाहाबाद, कानपुर के लिए बेस्ट थी वाल्वो

VARANASI

बनारस सहित पूर्वाचल भर के लोगों को आरामदायक सफर कराने के लिए यूपी परिवहन निगम की नई दिल्ली से बनारस के बीच शुरू हुई वॉल्वो बस सेवा पैसेंजर्स के अभाव में बंद हो गई है। नई दिल्ली से खाली बस लेकर बनारस पहुंचने वाली वॉल्वो को घाटे में जाते देख रोडवेज ने बिना सूचना दिये इस बस सर्विस पर ब्रेक लगा दिया। डेली दोपहर दो बजे कैंट रोडवेज बस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली यह वाल्वो बस क्ब् घंटे में बनारस से आनंद विहार नई दिल्ली पहुंचा रही थी। यहीं नहीं आठ से नौ घंटे के अंदर बनारस से कानपुर भी पहुंचा रही थी। ब्फ् सीटर्स की वॉल्वो बस सेवा बंद होने से इलाहाबाद, कानपुर, मथुरा आदि स्थानों के यात्रियों को काफी परेशानी फेस करनी पड़ रही है।

यात्रियों का था टोटा

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से चलने वाली वॉल्वो बस इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, मथुरा, यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा के बाद आनंद विहार नई दिल्ली दूसरे दिन भोर में पहुंचा रही थी। बनारस से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई वॉल्वो बस आनंद विहार डिपो से भी दोपहर दो बजे ही बनारस के लिए चल रही थी। दोनों तरफ से वॉल्वो में यात्रियों की कमी को देखते हुए बीच में भी कई बार बस को कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन बाद में रोडवेज हेडक्वार्टर के विशेष आदेश पर यह बस चलाई जा रही थी।

वाई-फाई से लैस थी वॉल्वो

बनारस से चल रही अन्य वॉल्वो बसेज में नई दिल्ली वॉल्वो बस सबसे अलग व हाईटेक थी। फ्री वाई-फाई से लैस ब्लैक कलर के ब्फ् सीटर्स की वॉल्वो में फ्ख् इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल म्यूजिक सिस्टम, कंफर्टेबल चेयर हैं। हर सीट पर लैपटॉप-मोबाइल चार्जिग पॉइंट भी प्रोवाइड कराया गया था।

रूट्स किराया

इलाहाबाद फ्क्क् रुपये

कानपुर 77म्

औरेया क्,0क्भ्

इटावा क्,क्ब्7

जसवंतनगर क्,क्9ख्

शिकोहाबाद क्,ख्9भ्

फिरोजाबाद क्,फ्ब्भ्

सलेसर क्,ब्08

मथुरा क्,भ्ब्ब्

नोएडा क्,878

आनंद विहार नई दिल्ली क्,9फ्ब्

(नोट- यह किराया प्रति पैसेंजर के हिसाब से था)

बनारस से चलने वाली अन्य वॉल्वो बस

-बनारस टू काठमाण्डू

-बनारस टू लखनऊ

-बनारस टू नई दिल्ली स्कैनिया बस

-बनारस से नई दिल्ली जनरथ बस

साहिबाबाद डिपो से नई दिल्ली-बनारस वाल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया गया था। कम इनकम होने के कारण वाल्वो बस सेवा को साहिबाबाद डिपो से ही बंद किया गया है।

पीके तिवारी

आरएम, रोडवेज बस स्टेशन, कैंट