पड़ोसी की कंप्लेंट पर इधर-उधर कूड़ा फेकने वालों का नगर निगम काटेगा चालान

जिन वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ, वहां होगी कार्रवाई

VARANASI

खबरदार आपके पड़ोस में मुखबिर है जो आपकी हरकतों पर नजर रखेगा और आपकी एक गलती आपके खिलाफ कार्रवाई करा सकती है। लेकिन आपको घबराने की नहीं है बस अपनी एक आदत को बदलने की जरूरत है। अगर आप अपने घर का कूड़ा सड़क पर फेंकते है तो इस आदत को बदल लीजिये। क्योंकि अगर आपके पड़ोसी ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो आपका चालान काटा जाएगा।

हालांकि चालान की इस कार्रवाई में अभी वक्त है। नगर निगम जिन एरिया में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरु करता जाएगा उन एरिया में गलती करने वालों को पहले नोटिस दी जाएगी उसके बाद उनका चालान होगा।

सड़क पर कूड़ा फेंकना पड़ेगा भारी

लोग घरों का कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते है। जब कूड़ा उठाने वाला आता है तभी उसकी सफाई होती है। अगर सफाई कर्मी नहीं आते तो गंदगी उसी तरह पड़ी रहती है। लेकिन अब सड़क पर कूड़ा फेंकना भारी पड़ सकता है। अब कूड़ा उठान का काम कई वार्ड में शुरू हो गया है। लोग अगर इन्हें कूड़ा न देकर सड़क पर फेंकते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

नोटिस के बाद काटेगा चालान

नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। साथ ही वह लोगों को जागरूक भी करेगा। लेकिन जो लोग कूड़ा सड़क पर फेंकने की आदत नहीं बदलेंगे उनका नगर निगम चालान भी काटेगा। इससे पहले नगर निगम ऐसे लोगों को नोटिस देगा और न मानने वालों का चालान भी कटेगा। फिलहाल चालान की कार्रवाई में अभी देर है। इससे पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा।

हो रहा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम का एक प्राइवेट कंपनी कियाना सॉल्यूशन के साथ अनुबंध हुआ है। जो शहर के तीन वार्ड से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरु कर चुकी है। इसे कुल ख्क् वार्ड में शुरू किया जाएगा। अगर इसका हाल ए टू जेड जैसा नहीं रहा तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू होने के बाद अगर लोग इसमें सहयोग नहीं करते है तो शिकायत मिलने पर उनको नोटिस दी जाएगी। फिर भी वह नहीं माने तो चालान भी होगा।

डॉ। ओपी तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी