बादलों की ओट से झांके सूर्यदेव, गलन से मिली राहत

गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए छतों पर जमे रहे लोग

VARANASI

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सूरज के दर्शन के लिए बेचैन हुए लोगों को इधर दो दिनों से राहत मिल रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी भगवान भास्कर बादलों की ओट से बाहर निकले। हल्की ही खिली धूप ने लोगों को ठंड से बड़ी राहत पहुंचाई। धूप का मजा लेने के लिए लोग छतों और बालकनी पर जमे दिखे। कड़कड़ती ठंड से लोगों का पीछा छूटा हां ठंडी हवाओं का चलना जारी रहा। पर सूरज की गर्मी ने हवाओं की ठंडक को कम कर दिया।

शाम को ठंडक का एहसास

वैसे तो दिन भर लोगों को अपेक्षाकृत ठंड से खासी राहत महसूस हुई पर शाम को ठंड के तेवर में तल्खी का आलम दिखायी दिया। गरीब गुरबों के लिए यह ठंडक किसी कहर से कम नहीं थी। जगह-जगह लकड़ी, टायर आदि जलाकर वे गर्माहट की तलाश करते रहे। मौसम विभाग ने मैक्सिमम टेंप्रेचर ख्क्.ब् डिग्री व मिनिमम टेंप्रेचर क्फ्.ब् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह दिखा कोहरा

सुबह कोहरे का भी असर दिखा। पर जैसे-जैसे दिन चढ़ा कोहरा गायब होता गया। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पांडेय बताते हैं कि पुरवा हवा बह रही है। जिसके चलते कहीं कहीं छीटें पड़ने की भी संभावना है। बूंदे गिरी तो मौसम फिर से पुरानी राह पर आ सकता है।