सारनाथ में नशे में पत्‍‌नी को मारने पीटने के बाद उसके मायके चले जाने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

>varanasi@inext.co.in

VARANASI

नशा जो न करा दे कभी किसी को परिवार से अलग कर देता है तो कभी किसी की जिंदगी को ही निगल जाता है। सारनाथ में एक रिक्शा चालक के साथ भी नशे की लत ने कुछ ऐसा ही किया। यहां नशेड़ी पति की रोज रोज की किचकिच से आजिज आकर पत्नी जब उसे छोड़कर मायके चली गई तो उसने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर जान दे दी।

भाई ने देखा लटकते हुए

सारनाथ थाना क्षेत्र के महावीर नगर कॉलोनी दनियालपुर निवासी ट्राली चालक ने गुरुवार की रात गमछे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार की सुबह हुई। सरोज राजभर (फ्भ् वर्ष) शराब पीकर पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। झगड़े से आजिज आकर पत्नी सुरतापुर (छाही) स्थित अपने मायके चली गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद सरोज उसे वापस लाने के लिए ससुराल गया लेकिन वह उसके साथ नहीं आई और उसे भला बुरा कहकर लौटा दिया। वहां से घर आने के बाद वह पिता रामजी से झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद सरोज अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन शुक्रवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो बड़ा भाई मनोज उसके कमरे में गया। वहां का सीन देखते ही उसके होश उड़ गए। सरोज की लाश कमरे में लगे पंखे के सहारे गमछे से लटकी हुई थी। ये देख मनोज चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन परिवार के बाकी मेम्बर्स भागकर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।