- सुप्त पड़े मानसून के दोबारा सक्रिय होने से जगी राहत की उम्मीद

- शहर में शनिवार दोपहर बाद से ही तेजी से बादल छाने लगे, उमस ने किया परेशान

प्वाइंटर

35.6

डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम पारा

28.6

डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान शहर का

भारी गर्मी के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव दिखा। विगत कई दिनों से सुप्त पड़े मानसून के दोबारा सक्रिय होने से राहत की उम्मीद जगी। बंगाल की खाड़ी की ओर से चल रहीं नम हवाएं तेजी से बनारस और इसके पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रही हैं। शहर में शनिवार दोपहर बाद से ही तेजी से बादल छाने लगे। हालांकि इस बदलाव के बाद भी उमस से लोग परेशान रहे।

बूंदाबांदी और झमाझम

मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही बनारस में बारिश दस्त देगी। इससे बनारस का पारा सात-आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली हवाएं बनारस में बारिश करा सकती हैं। यह बारिश कभी-कभी बूंदाबांदी, तो कभी झमाझम का स्वरूप भी ले सकती हैं।

आ‌र्द्रता 63 फीसद

शनिवार को शहर का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 35.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं आ‌र्द्रता भी अब बढ़कर 63 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि हवाएं भी अधिकतम 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।