बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से शनिवार को 5708 सैंपलों में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं होम आइसोलेशन के छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया.जनपद में अब तक 82356 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 81560 स्वस्थ भी हो चुके हैं और 773 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या महज 23 है। वहीं 3113 सैंपल पें¨डग हैं।

12703 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना टीका

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व चैरिटेबल अस्पतालों में शनिवार को 57 सत्रों का आयोजन कर 12703 लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया गया। इसमें 9658 लाभार्थियों को प्रथम व 3045 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 672 लोगों को टीका लगा। वहीं 57 सत्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 12031 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 9304 लाभार्थियों को प्रथम एवं 2727 को दूसरी डोज का टीका लगा। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 17 व महिला स्पेशल एक केंद्र पर 212 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।