- भेलूपुर के नवोदित नगर का मामला, दोनों घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भेलूपुर थाना क्षेत्र केनवोदित नगर एक्सटेंशन में दो मंजिला मकान तोड़ते समय छत के गिर जाने से रविवार को दो मजदूर मलबे में दब गए। बड़ी मशक्कत के बाद एक मजदूर को निकाला जा सका। उसे आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर बीएचयू भेजा गया। वहीं तुरन्त रेसक्यू कर निकाले गए मजदूर को पास ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे भी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुराने मकान को गिरा रहे थे मजदूर

नवोदित नगर में मदन लाल जायसवाल के पुराने मकान को चंद्र प्रकाश शाह ने खरीदा था। वे बड़ागांव बसनी निवासी ठेकेदार जांबाज से मकान तोड़वा रहे थे। चार मजदूरों को मकान तोड़ने के काम में लगाया गया था। इसमे बैंड पार्टी में काम करने वाले कुछ लेबर भी शामिल थे। इस बीच रविवार की शाम सवा पांच बजे छत भरभराकर कर गिर गयी। उसमें वहां काम कर रहे आशिक व रज्जक दब गए। आशिक को तो तुरन्त निकाल लिया गया जबकि डेढ़ घंटे बाद रज्जक को बाहर निकाला जा सका।