-बनारस से दक्षिण भारत जाने-आने की Problem होगी दूर

--NER ने railway board को भेजा proposal

VARANASI

बनारस से दक्षिण भारत के बीच ट्रेन से आने-जाने का संकट समाप्त होने वाला है। वह दिन दूर नहीं जब मंडुआडीह स्टेशन से साउथ इंडिया के लिए डेली ट्रेन का संचालन होगा। शुक्रवार को यह जानकारी एनईआर वाराणसी डिवीजन के डीआरएम एसके कश्यप ने मीडिया को दी। डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित रेल सप्ताह की प्रगति से अवगत कराने के क्रम में डीआरएम ने बताया कि मंडुआडीह से दक्षिण भारत के कई डेस्टिनेशन के लिए डेली ट्रेन चलाने का प्लान है। परमिशन मिलते ही इस रूट पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। यही नहीं यहां से पूर्वोत्तर के कई डेस्टिनेशन तक भी ट्रेन चलाने का प्लान है।

सीधे जुड़ जाएंगे कई शहर

वाराणसी से नई दिल्ली व मुंबई के बीच तो कई ट्रेंस का ऑपरेशन होता है, पर दक्षित भारत के लिए लंबे समय से ट्रेन की मांग हो रही है। इस रूट पर पैसेंजर्स को आने-जाने में बहुत प्रॉब्लम होती है। इसको देखते हुए एनईआर ने यह पहल की है। डीआरएम ने बताया कि मंडुआडीह से अलग अलग दिन कई डेस्टिनेशन के लिए ट्रेन का संचालन होगा। जैसे किसी दिन कोचीन तो किसी दिन चेन्नई, त्रिवेंद्रम व यशवंतपुर के लिए ट्रेन चलेगी। इसी तरह नॉर्थ फ्रंटियर के सभी सात स्टेट को भी जोड़ने के लिए ट्रेंस का संचालन होगा।

म्87 लोगों से 8फ् हजार

डीआरएम एसके कश्यप के अनुसार क्7 सितंबर से चल रहे रेल सप्ताह के दौरान स्टेशन व ट्रेन में गंदगी करने वालों के खिलाफ भी कैंपेन चलाया गया। चेकिंग में पकड़े गए म्87 लोगों से 8फ्000 रुपये फाइन वसूला गया। डिवीजन के ख्ख् ऑफिसर्स के नेतृत्व में चल रहे कैंपेन में स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे क्म्0 लोगों तथा ट्रेंस में सवार क्क्0 लोगों ने सुविधाओं से रिलेटेड कम्प्लेन किया। वहीं क्000 लोगों से सुविधाओं के बाबत फीडबैक लिया गया तो ऑफिसर्स व कर्मचारियों की टीम 7भ्7 लोगों से इंट्रैक्ट हुई। प्रेस कांफ्रेंस में एडीआरएम संतोष शुक्ला, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम व पीआरओ अशोक कुमार प्रेजेंट रहे।