ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर भले पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा लेकिन उनके साथ नगर निगम भी दिखा। निगम को ही विसर्जन का सबसे ज्यादा भार दिया गया था। गंगा सरोवर, तालाब व कुंडों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कराने से लेकर मूर्तियों को तालाबों से निकालने, साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मतीकरण सहित तमाम जिम्मेदारियां नगर निगम को ही दी गई थी। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में विसर्जित प्रतिमाओं के बचे हुए ढांचों को पुरानी परम्परा के अनुरुप मल्लाहों का ही दे दिया गया। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि फिलहाल प्रतिमाओं के अवशेष को बाहर निकाल पर किनारे इकट्ठा किया जा रहा है लेकिन विसर्जन के लकड़ी, पुआल व बाकी अवशेष भी जरूरत के अनुसार मल्लाहों को सौंप दिया जाएगा। ताकि इसका यूज वो अपने हिसाब से दोबारा कर सके।