-12 पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ मतदान, 16 पद के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में

-आज आएगा फैसला, किसके सिर सजेगा ताज, किसको मिलेगी निराशा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

हल्की नोंकझोक के बीच सेंट्रल बार का चुनाव संपन्न हुआ। पूर्वाचल में अधिवक्ताओं के बड़े संगठन में से एक सेंट्रल बार एसोसिएशन के 16 पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। रविवार को मतों की गणना की जाएगी। इसके बाद किसके सिर पर ताज सजेगा और किसे निराशा मिलेगी, यह रविवार को पता चलेगा।

सीनियर की भी थी नजर

कचहरी में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 16 पदों के लिए करीब 63 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 6942 मतदाताओं को इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करना था। मगर 65 परसेंट मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। आजीवन सदस्यों के लिए 12 और साधारण सदस्यों के लिए 5 टेबल लगाए गए थे। आजीवन सदस्य के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 75 बूथ और साधारण सदस्य के लिए फ‌र्स्ट फ्लोर पर 50 बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 12 पर्यवेक्षक और 55 वरिष्ठ अधिवक्ता की मौजूदगी में वोट डाले जा रहे थे। अध्यक्ष पद के लिए जहां नौ प्रत्याशी मैदान में हैं तो महामंत्री पद के लिए दस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि दोनों पद के कई प्रत्याशी इससे पहले भी दम दिखा चुके हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष होने की उम्मीद है।