-नामांकन करने वाले 153 प्रत्याशियों में महज 15 महिलाएं हैं शामिल

-शहर की विधानसभा क्षेत्रों में संख्या है काफी कम

VARANASI

समाज में हर जगह अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने वाली महिलाओं को विधानसभा चुनाव रास नहीं आ रहा है। यह हम नहीं चुनाव में हाथ आजमाने वाले प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सामने आए आंकड़े बता रहे हैं। नौ से क्म् फरवरी तक सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए चले नामांकन प्रक्रिया में कुल क्भ्फ् प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें महिलाओं की संख्या महज क्भ् है। चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के विधान सभा क्षेत्रों की बजाय ग्रामीण इलाकों वाले विधानसभा क्षेत्रों में इनकी संख्या अधिक है। वहीं निर्दल प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। फ्भ् निर्दल प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे अधिक रोहनिया में

चुनाव मैदान में उतरने वाली महिलाओं की सबसे अधिक संख्या रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में है। यहां छह महिला अन्य प्रत्याशियों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। इसकी आधी संख्या शहर दक्षिणी विधानसभा में हैं। यहां से तीन महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। अजगरा और सेवापुरी से भी दो-दो महिलाएं चुनावी अखाड़े में उतर गयी हैं। इसके अलावा पिण्डरा, उत्तरी और कैंट से एक-एक महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शिवपुर से तो कोई महिला चुनाव नहीं लड़ रही है।

निर्दल की संख्या अधिक

विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन करके अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। दर्जनों छोटी पार्टियों के प्रत्याशी भी अलग-अलग विधानसभा सीट से सामने आए हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में निर्दल प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। सबसे अधिक निर्दल प्रत्याशी शहर के खास कैंट विधानसभा क्षेत्र से हैं। यहां से नौ निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं। सेवापुरी से भी आठ निर्दल प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से दो महिलाए हैं। शहर उत्तरी से पांच निर्दल प्रत्याशियों ने ताल ठोका है। दक्षिणी से नामांकन करने वाले चार निर्दल प्रत्याशियों में एक महिला है। अजगरा से पांच निर्दल प्रत्याशी अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। इनमें एक महिला भी है। रोहनिया से दो निर्दल प्रत्याशी हैं दोनों ही महिला हैं। शिवपुर और पिण्डरा से एक-एक निर्दल प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं।