बीते 5 नवबंर को महिला से छीना था बैग

गुरुवार को दोनों आरोपियों को भगत सिंह कॉलोनी से किया गया गिरफ्तार

DEHRADUN: थाना रायपुर क्षेत्र में बीते भ् नवबंर को एक महिला का बैग झपटकर क्0 हजार रुपए व मोबाइल लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भ् नवंबर को दिन में करीब ख्.फ्0 बजे डोभाल चौक टावर वाली गली में अज्ञात मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने महेशी देवी रोथाण पत्नी स्व। कीर्ति सिंह रौथाण निवासी डोभाल चौक नेहरू ग्राम टावर वाली गली देहरादून का बैग छिनकर घटना को अंजाम दिया था। जिसमें क्0 हजार रुपए, मोबाइल तथा पहचान पत्र आदि थे, जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी से हुई पहचान

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज पहचान कर उनके रुट के बारे में जानकारी ली गई। पूछताछ और छानबीन के बाद टीम ने गुरुवार को दो आरोपी आजम और रोहित को रात में भगत सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि भ् नवंबर को फैक्ट्री स्टेट एसबीआई बैंक से महिला ने क्0 हजार रुपए निकाले। जिसके बाद उन्होंने वहीं से महिला का पीछा करने लगे जिससे डोभाल चौक के पास टावर वाली गली में मौका पाते ही उन्होंने बैग छीन लिया और भाग गए।