-दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से आयोजित किया गया उत्तराखंड रत्न सम्मान-2023 समारोह का आयोजन
-पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित

देहरादून, 15 मई (ब्यूरो):
सम्मान समारोह में सभी सम्मानित होने वाले विभूतियों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होना मनोवैज्ञानिक कल्चर है। पीठ थपथपाई जाती है या फिर सम्मान में दो शब्द अच्छे बोल दिए जाएं तो काम की तरफ्तार दोगुनी हो जाती है। उत्साह का संचार बढ़ जाता है। कहा, जब पैरेंट्स अपने बच्चे को बोले, वाह बेटा कितना अच्छा आपने लिखा है, तो बच्चों में भी उत्साह बढ़ जाता है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में सीएम रहते और महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते हुए उनकी ओर से अब तक हजारों लोगों को सम्मान किया जा चुका होगा। कहा, महाराष्ट्र में तो कई ऐसी शख्सियतें शामिल रही, जिनको सम्मानित करते वक्त कहता था कि अवॉर्ड आपके नहीं मिल रहा। बल्कि, च्आई एम अवॉर्डेड बाई यूच्।

एक स्थान पर मिलना गुलदस्ता का देता है अनुभव
पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट परिवार को बधाईयां दी। कहा, ऐसे सम्मान से न केवल बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान मिलता है, बल्कि, आजकल की व्यस्ततम व चकाचौंध भरी जिंदगी में कुछ समय के लिए चिंता से मुक्त रहने का भी मौका मिल जाता है। ऐसे वक्त पर जब सब एक स्थान पर मिलते हैं तो फूलों का गुलदस्ता जैसा अनुभव प्रतीत होता है। पूर्व राज्यपाल ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से सभी उत्तराखंड रत्न से सम्मानित हुए शख्सियतों को शुभकामनाएं दी। कहा, वे ऐसे काम करते रहेंगे, देश व प्रदेश आगे बढ़ते रहेगा। इस दौरान कपकोट के विधायक सुरेश गडिय़ा ने भी तमाम क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले विभूतियों को बधाईयां दीं।

::बॉक्स::
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि हम सभी लोगों के सहयोग से देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया में वे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। इसका श्रेय देशवासियों को जाता है। आप जैसे बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग भी इसकी वजह हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को आशा की किरण मिली है।

::बॉक्स ::
युवा हैंडसम मुख्यमंत्री कर रहे बेहतर काम
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी च्भगत दाच् ने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी अच्छा काम कर रहे हैं। बहुत कम समय में उनकी देश के टॉप-100 लोगों में गिनती हो रही है। इसी प्रकार से आप सभी का सहयोग मिलेगा तो देश व प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ते रहेगा। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आजकल न्यूज पेपरों में ये भी पढऩे को मिल रहा है कि कौन हैं सबसे हैंडसम सीएम। पता चला कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। आजकल हैंडसम का भी सर्वे होने लग गया है।