-सुबह साढ़े आठ से 11 बजे, दोपहर 2.35 से चार बजे तक खरीदारी के लिए शुभ

-हनुमान जयंती के साथ छोटी दीपावली, मुख्य द्वार पर लक्ष्मी के स्वागत को जलाएं दीये

DEHRADUN : धनतेरस की घड़ी नजदीक है तो खरीदारी का शुभ मुहूर्त भी जान लेना आवश्यक है। ख्क् अक्टूबर को धनतेरस के शुभ मौके पर खरीदारी के लिए इस बार वैसे पूरे दिन को शुभ माना गया है, लेकिन सुबह साढ़े आठ आज से क्क् बजे और दोपहर ख्.फ्भ् मिनट से शाम चार बजे तक बेहतर बताया गया है। इसी दिन शाम को सूर्यास्त के बाद यम प्रदोष काल में दीप दान को शुभ बताया गया है।

काफी मायने रखता है मुहूर्त

दीपावली के मौके पर धनतेरस के लिए खरीदारी का मुहूर्त शास्त्रों व पुराणों के लिहाज से काफी मायने रखता है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। जब लोग नया बर्तन, चांदी का सिक्का, ज्वैलरी के अलावा नई चीज खरीद कर घर लाते हैं और लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर दीपावली की शुरुआत करते हैं। इस बार भी मंगलवार को ख्क् अक्टूबर को धनतेरस है। शास्त्रों व शास्त्रियों के अनुसार मंगलवार को धनतेरस के मौके पर खरीदारी के लिए बेहतर बताया गया है, लेकिन सुबह साढ़े आज से क्क् बजे और दोपहर ख्.फ्भ् से शाम चार बजे तक खरीदारी के लिए शुभ बताया गया है।

मध्य रात्रि लगेगी भद्रा

शास्त्री प्रेम बल्लभ मैठाणी के अनुसार धनतेरस पर नया बर्तन खरीदने के उपरांत घर में लाएं। उसको खील-बताशे से भर कर उसमें चांदी का सिक्का रखें। इसके उपरांत दीपक जलाकर धनवंतरी की पूजा करें से घर में खुशहाली आती है। दीपदान के लिए सूर्यास्त के बाद दीपदान करें। शास्त्री प्रेम बल्लभ मैठाणी के अनुसार मंगलवार को मध्यरात्रि में क्.क्ब् मिनट के बाद भद्रा लगेगी, जो अगले दिन बुधवार को दोपहर क्.भ्8 मिनट तक जारी रहेगी। शास्त्रों के मुताबिक इस दौरान घर में कोई विशेष कार्य नहीं किया जाता है, लेकिन बाकी धनतेरस का दिन इस बार शुभ है। बुधवार यानी ख्ख् अक्टूबर को हनुमान जयंती है। इस दिन को छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता है। घर के मुख्यद्वार पर दीप जलाकर माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।