- पहले भी एक केस आया था पॉजिटिव, दो दिन किया गया था निगम बंद

- अब फिर दो दिन के लिए पब्लिक डीलिंग रोकी, किया जाएगा सेनेटाइजेशन

देहरादून।

नगर निगम में एक अफसर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद निगम को फिर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले भी एक कर्मचारी पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ था, तब भी दो दिन के लिए निगम का ऑफिस पब्लिक के लिए बंद किया गया था।

सेफ्टी बड़ा सवाल

नगर निगम में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी कैसे बरतें जबकि यहां रोजाना कर्मचारियों को फील्ड में जाना पड़ता है। इसके साथ ही नगर निगम में सीधे पब्लिक से जुड़ा है। यहां पर कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसे देखते हुए शुरुआत में नगर निगम को पब्लिक डीलिंग के लिए नहीं खोला जा रहा था। इसके बाद लगातार लोगों की डिमांड को देखते हुए इसे 10 जून को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निगम ऑफिस खोला गया। हालांकि शुरुआत में केवल 25-25 लोगों को ही यहां आने की परमिशन थी। लेकिन धीरे -धीरे यहां पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।

एक गेट पर स्क्रीनिंग, दूसरे पर नहीं

नगर निगम में एंट्री के लिए दो गेट हैं। जो हमेशा खुले रहते हैं। एक मुख्य गेट फालतू लाइन के अपोजिट है, तो दूसरा दून हॉस्पिटल की इमरजेंसी के अपोजिट। जो मेन गेट है यहां पर बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होती है। जबकि दूसरा गेट टू व्हीलर चालकों के लिए खुला रहता है। यहां से भी लोग एंट्री कर रहे है। इन लोगों की थर्मल स्क्रिनिंग नहीं हो पा रही है।

हॉट स्पॉट में जाते हैं कर्मचारी

नगर निगम के कर्मचारी अक्सर ऐसे इलाकों में जाते हैं, जहां कोरोना सस्पेक्टेड होते हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है। सफाई कार्यो के दौरान भी कर्मचारी निगरानी और व्यवस्था के लिए शहरभर में घूमते हैं।

दो हफ्ते में दूसरा केस

नगर निगम में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला हैं। इससे पहले यहां दो सप्ताह पूर्व भी एक कोरोना संक्रमित पेंशेट आया था। यह नगर निगम का सुपरवाइजर हैं। जिसके बाद ऑफिस को बंद करा दिया था। अब नया मामला आने के बाद अफसरों में भी बेचैनी देखने को मिल रही है। इस दौरान भी नगर निगम को तीन दिन के लिए बंद किया गया था। हालांकि इस बार एक अधिकारी कोरोना संक्रमित है।

-

सेनेटाइजेशन के कारण बंद रहा नगर निगम

नगर निगम में सेनेटाइजेशन का कार्य भी किया गया। नगर निगम मेयर ने पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। 15 अगस्त को नगर निगम में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में भी यह अधिकारी मौजूद रहे थे। वह बीते दिन कुमाऊं भी गए थे।

सूचना पर नगर निगम को पब्लिक डीलिंग के लिए ऑफिस को बंद कर दिया गया था। 48 घंटे के बाद इसे खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वांरटीन किया जा रहा है।

- सुनील उनियाल गामा, मेयर नगर निगम