-स्प्रिंग व रिवर रिजुविनेशन बोर्ड बनेगा
- स्वच्छता में बेहतर कार्य करने वाली पंचायत होंगी पुरस्कृत

देहरादून, 5 जून (ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी में पर्यावरण बचाने का न केवल संकल्प लिया गया। बल्कि, कई इलाकों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की ओर से प्लांटेशन भी किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएम आवास के समीप प्लांटेशन किया। सीएम ने इस दौरान स्टूडेंट्स को जूट के बैग भी प्रदान किए। सीएम ने ऐलान किया गया राज्य के चार जिलों दून, हरिद्वार, यूएसनगर व नैनीताल में 50-50 किमी के साइकिल ट्रैक बनेंगे। जबकि, बाकी 9 जिलों में यथा संभव साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। राज्य में स्प्रिंग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी 13 डिस्ट्रिक्ट में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।

::सीएम बोले:::
-वैश्विक टेंप्रेचर में वृद्धि व वाटर लेवल का नीचे जाना चिंता का विषय
-राज्य के अधिकांश क्षेत्र वनों से आच्छादित, संरक्षण के लिए लोगों की आजीविका से जोडऩा होगा
-इससे इकोलॉजी पर आधारित रोजगार को बढ़ाना होगा।

1092 अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा
सीएम ने मिट्टी को बचाने के लिए 5 प्रमुख बातों पर फोकस करना होगा। मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं। मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, इस पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया। जिससे किसानों को लाभ हुआ। जल संरक्षण की दिशा में देशभर में अमृत सरोवर की शुरुआत की गई है। प्रदेश के लिए गर्व का विषय, राज्य को जो 975 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला था, उसके सापेक्ष अब तक करीब 1092 अमृत सरोवरों का निर्माण हो चुका है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कहा, वन पंचायतों को मजबूत बनाना जरूरी है, लाखों लोग इससे जुड़े होते हैं।