देहरादून (ब्यूरो)। शीतकाल में मध्य एशिया से विभिन्न प्रजाति के यह पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्र तय कर राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रवास के लिए आते हैं। नवंबर से लेकर करीब मार्च तक यहां रहते हैं। इनमें चकोर, वाल क्रीपर, सैंड पाइपर, जलकाग, सुर्खाब, साइबेरियन पक्षी मुख्य हैं। पार्क क्षेत्र में यह ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक गंगा व दूसरी सहायक नदियों के किनारों पर प्रवास करते हैं। मोतीचूर के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि राजाजी पार्क की विभिन्न रेंज में प्रवासी पङ्क्षरदे आने लगे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और भी बढ़ेगी। प्रवासी पक्षी लगभग मार्च महीने तक यहां प्रवास करते हैं। इस दौरान यह अपना परिवार भी बढ़ाते हैं। पक्षी के आगमन को देखते हुए चौकसी बढ़ाई गई है।