- राम दरबार, राम परिवार, राम की आकृति बने चांदी सोने के सिक्के खरीद रहे दूनाइट्स
- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड में भी उत्सव का माहौल

देहरादून, 15 जनवरी (ब्यूरो)।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दून में भी उत्साह है। एक ओर जहां पूरा बाजार भगवा रंग में रंग गया है तो वहीं राम नाम के पटके, झंडे, स्टैच्यू की जमकर लोग खरीदारी कर रहे हैैं। ज्वैलरी शोरूम्स में भी सोने-चांदी के राम दरबार, राम नाम के पेंडेंट और तमाम तरह की ज्वैलरी सेल हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक कई आयोजन होंगे जिनकी शुरुआत हो चुकी है।

खरीदारी में जुटे दूनाइट्स
धामावाला बाजार के व्यापारियों के अनुसार इन दिनों बाजार में श्री राम के दरबार समेत श्री राम लला की चांदी की मूर्ति, चांदी के सिक्के और सोने के पेंडेंट की भी डिमांड मिल रही है। जिससे बाजार में सोने की दुकानों में जमकर खरीदारी हो रही है। कस्टमर अपनी क्षमता व श्रद्धा के अनुसार ऑर्डर कर जा रहे हैं। हालांकि, इनमें दीपावली की तरह सिक्कों की डिमांड ज्यादा है।

इनकी डिमांड ज्यादा
चांदी का सिक्का प्लेन
चांदी के सिक्के में रामदरबार
सोने के पेडेंट में राम दरबार
सोने के पेडेंट में राम
चांदी का राम परिवार
चांदी की अंगूठी में राम दरबार
सोने के अंगूठी में राम दरबार।

इन बाजारों में खरीदारी
धामावाला बाजार
हाथीबड़कला
प्रेमनगर
पलटन बाजार
गढ़ी कैंट
करनपुर
हनुमान चौक

ऐसी खरीदारी मानो दिवाली हो
लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। लोग अपनी क्षमता के अनुसार पेंडेंट से लेकर चांदी के सिक्के व राम दरबार के ऑर्डर कर रहे हैं, जो आगे और भी बढऩे की उम्मीद है।
सुनील मैसोन, ओनर, काशी ज्वैलर्स

जिस तरह लगातार बाजार में दीपावली की तरह अन्य चीजों के ऑर्डर मिल रहे हैं, उसी तरह ज्वैलर्स के पास भी 22 जनवरी को उत्सव के तौर पर मनाने के लिए ज्वैलरी व अन्य चीजें खरीदी जा रही हैैं।
देवेन्द्र सहदेव, ओनर, सहदेव ज्वैलर्स

लोग राम दरबार के चांदी व सोने के सिक्के जमकर डिमांड कर रहे हैं। जो 10 ग्राम से लेकर उनकी क्षमता के अनुसार उपलब्ध है। इसके साथ श्री राम दरबार के स्ट्रक्चर की भी खासी डिमांड है।
जितेन्द्र रस्तोगी ओनर सूर्या ज्वैलर्स
dehradun@inext.co.in