देहरादून (ब्यूरो) ट्यूजडे को मीडिया से ब्रीफिंग में एसएसपी दून अजय ङ्क्षसह ने बताया कि 24 मई को प्रणव सोईन निवासी चंद्रलोक कॉलोनी डालनवाला ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी। आरोप लगाए थे उनकी अनुपस्थिति में 3 अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे। उनकी माताजी सुमिति सोईन व नौकरानी गीता के हाथ बांधकर लॉकर में रखी नकदी व मोबाइल फोन लूट कर रफ्फूचक्कर हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान 4 संदिग्धों का मूवमेंट दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति दिल्ली प्रशांत विहार क्षेत्र के आसपास के निवासी हैं।

दिल्ली से दो आरोपी दबोचे गए
सुराग मिलने के बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से दो आरोपी राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन निवासी शुक्र बाजार विजय विहार फेज-01 रोहिणी नई दिल्ली व ङ्क्षरकू कुमार उर्फ हरीश निवासी सोनिया विहार खजूरी नई दिल्ली को लूटे गए दो मोबाइल फोन व लूटी गई नकदी 1100 रुपये सहित गिरफ्तार किया।

तिहाड़ में बनाई योजना
पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद होने के दौरान उसने ङ्क्षरकू, प्रेम व मोहित के साथ दिसंबर 2023 में दून में डकैती की प्लानिंग बनाई। जमानत पर छूटने के बाद उनकी मुलाकात सरधना मेरठ निवासी सागर सोम से हुई। जिसने उन्हें बताया कि चंद्रलोक कालोनी दून निवासी महिला सुमिति सोईन की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। उसके पास काफी धनराशि है और महिला अपने बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है।ऐसे में इसी घर में डकैती की योजना बनाई गई।

नौकर को साथ मिलाया
आरोपियों ने सुमिति सोईन के नौकर संजीव को भी लालच देकर अपने साथ मिला लिया। उन्होंने अप्रैल में लूट का प्रयास किया था। लेकिन, वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद 24 मई को योजना बनाने के बाद नौकर संजीव का इशारा पाते ही वह घर में घुसे और सुमिति सोईन और नौकरानी के हाथ बांधकर तमंचे के बल पर डकैती को अंजाम दिया गया।

7 बदमाशों की संलिप्तता
एसएसपी के अनुसार राजेश बंसल और ङ्क्षरकू की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद घटना में कुल सात बदमाशों की संलिप्तता पाई गई। ये भी जानकारी मिली कि आरोपियों को मोहित गंगवार नाम के व्यक्ति ने सिम कार्ड उपलब्ध कराए हैं। जिस पर उसे मोहित कुमार गंगवार निवासी राजा रोड सेलाकुई को सेलाकुई स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से ङ्क्षरकू और राजेश के तमंचे भी बरामद किए गए। इसके अलावा सुमिति के नौकर संजीव कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कोतवाली बिजनौर यूपी को दून से दबोचा गया। घटना में शामिल सागर सोम निवासी सरधना, मेरठ यूपी के अलावा प्रेम थापा व उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बदमाशों पर हत्या, लूट के केस
आरोपी राजेश उर्फ मदन ने वर्ष 2004 के दौरान शीशपाल नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ थाना समयपुर बादली दिल्ली में हत्या का केस दर्ज है। वर्ष 2010 में बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर थाना प्रशांत विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या कर दी थी। वर्ष 2022 में थाना जनकपुरी, दिल्ली क्षेत्र में साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। ऐसे ही आरोपी राजेश पर कई केस दर्ज हैं। जबकि, मोहित गंगवार के खिलाफ फ्रॉड और ङ्क्षरकू के खिलाफ थाना शालीमार बाग में डकैती का केस दर्ज है। ङ्क्षरकू ने साथियों के साथ मन्नापुरम गोल्ड से 9 किलो सोने की लूट की थी।

dehradun@inext.co.in