देहरादून ब्यूरो
कुकिंग गैस, पेट्रोल, डीजल की दरों में इजाफे से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। कुकिंग गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपए बढ़ गए हैैं, वहीं पेट्रोल-डीजल के महंगा होने से और चीजें भी महंगी होंगी। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

पेट्रोल के रेट
2021
1 जून 2021- 92.33
1 जुलाई 2021- 95.75
1 अगस्त 2021- 97. 91
1 सितम्बर 2021- 97. 74
1 अक्तूबर 2021- 98.23
1 दिसम्बर 2021- 93.99
2022
22 मार्च - 94 । 73

डीजल के रेट
2021
1 जून - 87. 32
1 जुलाई - 87.32
1 अक्टूबर - 84. 33
1 नवम्बर - 87. 31
1 दिसम्बर - 86.33
2022
22 मार्च - 88.11

इस तरह बढ़ती गई कुकिंग गैस
जून - 828.50
जुलाई - 853.50
अगस्त - 878.50
सितम्बर - 903.50
अक्टूबर - 906
जनवरी - 916
22 मार्च - 969.50

क्या कहते हैैं व्यापारी डीलर्स
तेल और गैस के दाम बढऩे का असर खाद्य साम्रगी समेत जरूरी वस्तुओं पर पड़ेगा। डीजल के दाम बढऩे से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा। माल ढुलान महंगा होने का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।
अक्षय मित्तल, होलसेल एंड रिटेल व्यापारी

क्रूड ऑयल के दाम बढऩे के कारण गैस के दाम में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है। घरेलू गैस के दाम 969.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हर सिलेंडर पर अब पब्लिक को 50 रुपए ज्यादा देने होंगे।
चमनलाल, अध्यक्ष, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसो

तेल कंपनियों का दावा है कि वह लंबे समय से घाटा झेल रहे हैं। लेकिन, उन्होंने तेल और गैस के दाम नहीं बढ़ाए। क्रूड ऑयल लगातार महंगा हो रहा है, ऐसे में अब रेट बढ़ाना ही विकल्प है।
विवेक गोयल, महासचिव, पेट्रोल डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन


डरा रही है महंगाई
कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिकी पहले ही डगमगाई हुई है। इस पर लगातार तेल और गैस की कीमत बढऩे के कारण परेशानी बढ़ सकती है।
प्रभा, निवासी, कारगी ग्रांट

पेट्रोल के दाम बढऩे के कारण ऑफिशियल काम के लिए ट्रैवल करना मंहगा पड गया था। अब खाने और गैस के दाम ने भी बजट बिगाड़ दिया है।
बीना, निवासी माजरा

पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे के कारण हर सामान महंगा होगा। एक ओर सरकार गांव-गांव में गैस पहुंचा रही है। दूसरी ओर लगातार गैस के दाम बढ़ रहे हैैं।
साधना जयराज, सचिव, उत्तराखंड जन सेवा मंच