देहरादून (ब्यूरो) दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने सैटरडे को बाजार में जाकर जब पता किया तो दुकानदारों का कहना था कि मार्केट में इस बार मद्रासी स्टील और पीतल के बर्तनों की डिमांड बढ़ी है। तांबे के बर्तन भी खूब बिक रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। यहीं नहीं धनतेरस से ये व्यापार और तेज होगा। अधिकतर लोग मद्रासी स्टील के बर्तन खरीदते दिखे।

डिजाइनर बर्तनों की भी मांग
इन दिनों लोग मार्केट में डिजाइनर बर्तन भी खूब पसंद कर रहे हैं। सिटी में कई दुकानों पर अब न्यू स्टाइलिश बर्तनों की डिमांड खूब हो रही है। जैसे पीतल का कुकर, दोने, पतीला लोग अधिक खरीद रहे हैं। साथ ही पानी पीने के लिए तांबे के मटके का भी बहुत ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। दुकानदारों की मानें तो डिजाइनर बर्तनों को लेकर आजकल के लोग अधिक डिमांड करते हैं।

40 से 50 करोड़ का कारोबार
धामावाला स्थित बर्तन के व्यापारियों का कहना है कि दून में हर साल फेस्टिव सीजन में जमकर बर्तन की खरीदारी करते हैं। जिससे करीब 40-50 करोड़ का कारोबार होता है। दून में आस-पास के जिलों के व्यापारी भी यहां से ही माल लेकर जाते हैं। इसलिए बर्तनों का कारोबार अच्छा होता है। कोरोना काल के दौरान एक ओर बर्तन मार्केट में मंदी आई थी, लेकिन, अब ये धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगा है। मार्केट में अच्छी बिक्री हो जाती है।

तांबे के बर्तनों का बढ़ा चलन
कुछ समय पूर्व चलन से बाहर हो चुके तांबा और पीतल की डिमांड अब फिर बढऩे लगी है। खरीदारों की मानें तो तांबे के बर्तन में खाना और पानी पीना कई बीमारियों को बचाता है। इसलिए वे तांबे के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पीतल के बर्तनों की भी डिमांड बढऩे लगी है। दुकानदारों ने बताया कि बर्तनों में अभी तक स्टील की डिमांड सबसे अधिक थी, लेकिन अब तांबा और पीतल के बर्तनों की बिक्री खूब हो रही है।

dehradun@inext.co.in