देहरादून (ब्यूरो) स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने फूड सेफ्टी और ड्रग डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुुए प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये। डॉ। रावत ने कहा कि प्रदेश में सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थों व दुग्ध उत्पादों की सप्लाई की जाती है। जिसे रोकने के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के साथ सघन चेंकिंग अभियान चलाकर नकली उत्पादों को नष्ट किया जाय।

अभियान में अब तक एक्शन
मिलावटखोरों के खिलाफ लंबे समय से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत जनवरी से सितंबर तक 1506 सैंपल इक_ा किये गए, जिनमें से 207 सैंपल मानकों के विपरीत पाए गए। जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में वाद दायर किए गए। विभिन्न न्यायलयों में 227 वादों का विस्ताराण के उपरांत लगभग 61 लाख रुपए की रिकवरी की गई।

dehradun@inext.co.in