युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। जनरल ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी ने आईएमए में बतौर कमांडेट पद संभाला हैं। लें जनरल संजय कुमार झा 31 जनवरी को रिटायर हो गए थे। इसके बाद सेटरडे को ले। जनरल जेएस नेगी ने पद ग्रहण किया। कमांडेट जेएस नेगी को जून 1981 में 16 डोगरा का जनरल ऑफिसर चुना गया था। इन्होंने भारत और विदेशों में कई महत्वपूर्ण चुनौतीपूर्ण कमान में भाग लिया। उन्होंने पश्चिमी सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान अपनी बटालियन की कमान संभाली। कमांडेट जेएस नेगी नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, आर्मी वॉर कॉलेज (हायर कमांड कोर्स) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र है। उन्होंने इन्फैंट्री स्कूल, माहू और भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम, भूटान में निर्देशात्मक कार्य किया। वह कांगो के संघर्ष क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात एक भारतीय ब्रिगेड के उप कमांडर और चीफ ऑफ स्टाफ भी रहे हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र के सेना कमांडर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। आईएमए की बागडोर संभालने से पहले, वह डिप्टी कमांडर और सामरिक बल कमान के प्रमुख की महत्वपूर्ण पद का काम संभाल रहे थे।