- 670 लेब्राडोर रजिस्टर्ड हैैं देहरादून में
- दूसरे नंबर पर 581 जर्मन शेफर्ड

देहरादून। (ब्यूरो):
दूननाइट्स लेब्राडोर ब्रीड के डॉगीज रखना ज्यादा पसंद करते हैैं। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक दून में लेब्राडोर की संख्या 670 है। इसके बाद जर्मन शेफर्ड का नंबर आता है, इनकी संख्या दून में 581 है। दून में कुल 3526 डॉगीज रजिस्टर्ड हैैं। नगर निगम लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे रेगुलर अपने पेट्स का रजिस्ट्रेशन कराएं। अब भी कई लोग पेट्स तो रख रहे हैैं लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे।

ये है रजिस्टर्ड डॉग
लेब्राडोर- 670
जर्मन शेफर्ड -581
मिस्ड - 730
गोल्डन रिट्रीवर -218
भोटिया - 303
बिगल - 136
बॉक्सर - 26
रोटवीलर - 143
पग -134
डाक्सहूण्ड - 58
हस्की- 61
कॉकर स्पेनियल -41
डॉबरमैन - 20
डालमटियन - 11
तिब्बतियन मिसटिफ - 17
पोरमेरियेन - 308
पिटबुल - 91
लाशा अपसो- 68

रजिस्ट्रेशन है जरूरी
नगर निगम के मुताबिक अगर आपको डॉगीज रखने का शौक है तो इनका रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसकी फीस महज 5 सौ रुपए है। दून में डॉगीज के कुल 3526 रजिस्ट्रेशन अब तक हैैं। हालांकि, निगम की टीम ने जब पड़ताल की तो बिना रजिस्ट्रेशन के 2322 डॉगीज ओनर्स का चालान किया गया। जाहिर है रजिस्ट्रेशन न कराने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। रजिस्ट्रेशन के बाद इसे रिन्युअल कराना भी जरूरी है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक 968 लोगों ने अपने डॉगीज का रजिस्ट्रेशन रिन्युअल नहीं कराया है।

पिटबुल की संख्या भी 100 के पास
बीते कई दिनों से पिटबुल के हमला करने की खबर को लेकर अधिकतर लोगों में दहशत है। इसके बावजूद भी दून में पिटबुल लवर की कमी नहीं है। दून नगर निगम में पिटबुल के 91 रजिस्ट्रेशन हैैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इन डॉग के रजिस्ट्रेशन अधिकतर नए हैं।

वॉक के दौरान चालान
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार वॉक के दौरान सुबह शाम निगम की टीम डॉग ओनर्स से पूछताछ कर रही है। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं पाया जाता उनके चालान किए जा रहे हैैं। कई लोग डॉगीज का वैक्सीनेशन भी नहीं करा रहे हैैं।

-----------
लगातार डॉगीज का रिकार्ड मेंटेन किया जा रहा है। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन डॉगीज पालने की शिकायत पर कार्रवाई हो रही है और चालान भी काटे जा रहे हैैं। लाइसेंस रिन्यू न कराने पर बार-बार डॉग ओनर को फोन कर लाइसेंस रिन्यू कराने को कहा जा रहा है।
डॉ। डीडी तिवारी, वेटरनरी ऑफिसर
dehradun@inext.co.in