करेंट फाइनेंशियल ईयर में अब तक कोई एक्शन नहीं

-वर्ष 2022-23 में 5041 हुए चालान, 2023-24 में 3896 चालान के साथ 16.30 लाख का जुर्माना वसूला

देहरादून:

अब तक निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चेकिंग व कैंपेन न किए जाने के पीछे लोकसभा चुनाव बड़ी वजह बताई गई है। मसलन, कर्मचारी चुनाव में व्यस्त थे। जिस कारण अभियान भी शुरू नहीं किया जा सका।

जनवरी 2023 से मार्च 2024 तक चेकिंग पर एक नजर::
8460
चेकिंग अभियान चले

4962
मामले उल्लंघन के पाए गए

4962
चालान किए गए

2896
किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

1941484
रुपए का जुर्माना वसूला गया

1927
सिंगल यूज प्लास्टि को लेकर ट्रेनिंग

2179
बार प्रचार-प्रसार किया गया

3315
बार निगरानी की गई

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कार्रवाई
वर्ष 2022-23---कुल चालान--जुर्माना
अप्रैल 2022--240--44550
मई 2022---183--53250
जून 2022--34--21500
अगस्त 2022--537--150150
सितंबर 2022--90--34920
अक्टूबर 2022--2116--97050
नवंबर 2022--311--123210
दिसंबर 2022--243--77100
जनवरी 2023--118--23100
फरवरी 2023--666--105500
मार्च 2023--282--105500
----------
कुल--5041---1444130
--------

3896 चालान, 16.30 लाख का चालान
अन्य शहरों की तर्ज पर दून में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ न केवल प्रतिबंध है। बल्कि, नगर निगम के अलावा प्रशासन की ओर से अक्सर अभियान चलाया जाता है। अचानक याद आने पर सबसे ज्यादा नगर निगम प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कैंपेन चलाए जाते हैं। अकेले वर्ष 2023-24 की बात की जाए तो अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक 3896 चालान किए गए। जबकि, 1630734 रुपए का जुर्माना वसूला गया। आंकड़े बताते हैं कि नगर निगम की ओर पिछले दो वर्षों लगातार सिंगल यूल प्लास्टिक के लिए कार्रवाई की गई। वर्ष 2022-23 में 14.44 लाख का जुर्माना वसूला। वहीं, 2023-24 ये आंकड़ा 16.30 लाख तक पहुंचा।

मार्च महीने में 8 चालान, 9 हजार का जुर्माना, अप्रैल खाली रहा
नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा जुलाई महीने में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की। इस महीने जहां 1368 चालान किए गए। वहीं, 481100 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि, नवंबर महीने में 703 चालान के साथ 238250 का जुर्माना वसूला गया। सबसे कम कार्रवाई बीते मार्च महीने में की गई। केवल 8 चालान नगर निगम की ओर से किए गए और 9000 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जबकि, अप्रैल महीने में लोकसभा चुनाव के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही।