- बहुआयामी टूरिस्ट सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा निरंजनपुर मछली तालाब
- 3 हेक्टेअर से ज्यादा एरिया में डेवलप किया जाएगा तालाब

देहरादून (ब्यूरो): यहां करीब 3.129 हेक्टेअर एरिया को क्षेत्र पर्यटन का बहुआयामी केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण करके पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम डीपीआर तैयार कर शासन को भेज रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी निरंजनपुर मछली तालाब में पर्यटन केन्द्र की उपयोगिता और जरूरतों को देखते हुए इसको इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा कुछ समय पूर्व की थी, जिसके बाद नगर निगम ने इस पर तेजी से काम शुरू किया है।

मनोरंजन का बनेगा केंद्र
शहर में पब्लिक के सैर-सपाटे के लिये और साइकलिंग और बच्चों के मनोरंजन आदि के लिये सार्वजनिक खुले स्थान बहुत कम उपलब्ध हैं। ऐसे में विकसित होने वाला यह मछली तालाब आम नागरिकों के सैर-सपाटे और मनोरंजन के लिये बेहतर विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र को मुख्य रूप से निम्न आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जाना है।

ये काम होंगे
- रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ-साथ झील सुधार के होंगे काम।
- पानी के स्रोत और जलग्रहण क्षेत्र को डेवलेप करना।
- पर्यटन के साथ-साथ लोगों के बीच सामाजिक संपर्क और सांस्कृतिक गतिविधियों को विकसित करना।
- स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन के साथ ही नगर निगम के लिए बनेगा आर्थिकी का जरिया।

झील का मुख्य आकर्षण
झील के आस-पास सार्वजनिक प्लाजा होगा।
झील के चारों तरफ सैर-सपाटा करने के लिए पैदल मार्ग विकसित होगा।
साइकिल चलाने वालों के लिए झील के चारों तरफ साइकलिंग ट्रैक होगा।
पर्यटकों के लिए मनोरंजन की सुविधा जैसे नौकायन, चिल्र्डन पार्क आदि होगा।
घूमने वालों जलपान एवं भोजन की आसान उपलब्धता हेतु फूड कार्नर होगा।
अन्य सार्वजनिक सुविधाएं जैसे-स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्तराखण्ड के पारम्पारिक खाद्य व अन्य उत्पादों के लिए बाजार की उपलब्धता होगी।

ये मिलेगी सुविधाएं
पार्किंग
फूड कोर्ट
बर्ड आइसलैंड
इंटरेक्टिव बर्ड ट्रेल
वोटिंग डक
रनिंग ट्रेक
म्यूजिकल फाउंटेन
लेक ब्यू प्वाइंट
योगा कुटीर
ब्रिज
पब्लिक टॉयलेट

शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंजनपुर मछली तालाब को विकसित करने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। तालाबा क्षेत्र में पर्यटन से जहां लोगों का मनोरंजन होगा वहीं नगर निगम की आय का भी बड़ा जरिया बनेगा।
मनुज गोयल, कमिश्नर, नगर निगम