-दून में भारतीय महिला बैंक की 11वीं ब्रांच का हुआ इनॉगरेशन

-महिलाओं को हाई रेट इंट्रस्ट के अलावा एजुकेशन लोन में छूट

DEHRADUN : उत्तराखंड में महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित फ‌र्स्ट भारतीय महिला बैंक की शुरुआत हो गई। बीएमबी की ये क्क्वीं ब्रांच है। एक ओर महिला बैंक में जहां महिलाओं को हाई रेट ऑफ इंट्रस्ट दिया जाएगा, वहीं ग‌र्ल्स को एजुकेशन लोन में भी वन परसेंट की छूट दी जाएगी। फ्राइडे को बैंक की चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर उषा अनंतसुब्रमणियन ने दून के राजपुर रोड स्थित कैलाश प्लाजा में बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर आरबीआई, नाबार्ड, सिडबी से कई अधिकारी मौजूद रहे। बीएमबी में पांच लोगों का स्टाफ है। इसमें ब्रांच मैनेजर सहित चार महिलाएं हैं। जबकि एक मेल स्टाफ है।

बॉक्स

एजुकेशन लोन में छूट

बीएमबी की ब्रांच मैनेजर मेघा मदान ने बताया कि ग‌र्ल्स को एजुकेशन लोन में वन परसेंट की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बैंकिंग से संबंधित लोन, विभिन्न प्रोडेक्ट जैसे वाहन लोन, होम लोन, ब्यूटी पॉर्लर लोन, कैटरिंग के लिए लोन दिए जाएंगे।

बॉक्स

हाई रेट ऑफ इंट्रेस्ट

बैंक में महिलाओं को सेविंग पर हाई रेट इंट्रस्ट दिया जाएगा। बैंक में सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपए और इससे ज्यादा रखने पर भ् परसेंट इंट्रस्ट दिया जाएगा। एक लाख से कम की राशि पर ब्.भ् परसेंट है। जबकि दूसरे बैंकों में यह इट्रस्ट ब् परसेंट से ज्यादा नहीं है। बैंक अधिकारी के अनुसार एक साल और उससे अधिक के लिए धन जमा करने पर ब्याज दर 9.क्भ् परसेंट है।

बॉक्स

नहीं देनी होगी सिक्योरिटी

सीजीटीएमएसई के तहत कस्टमर को बिजनेस लोन दिया जाएगा। इसके तहत कस्टमर को एक करोड़ तक की राशि बिना किसी सिक्योरिटी के दी जाएगी। जबकि दूसरे बैंकों में कस्टमर को यह फैसिलिटी नहीं दी जा रही है।

बॉक्स

ऐसे खुलवा सकते हैं अकाउंट

महिला बैंक में अकाउंट खोलना बेहद आसान है। एक फोटो, आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के जरिए कोई भी महिला व अन्य कस्टमर अपना अकाउंट खोल सकते हैं। महिलाओं के अलावा पुरुष भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

वर्जन.

'मुझे जैसे ही पता चला कि दून में बीएमबी बैंक ओपन हो रहा है, तो मैंने लोन के लिए अप्लाई कर दिया। मैं एमबीए, फाइनेंस स्टूडेंट हूं। बैंक से मैंने क्.भ् लाख का एजुकेशन लोन लिया है। सिटी में महिलाओं के लिए अलग से बैंक खुलने से महिलाओं को इसका काफी फायदा मिलने वाला है।

-प्रज्ञा कुकरेती, कस्टमर

भारतीय महिला बैंक खोलने का मोटिव वुमेन एमपावरमेंट को बढ़ावा देना है। इसके तहत हर कैटेगिरी की महिलाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सभी स्टेट कैपिटल में बीएमबी की शाखाएं खोली जा रही हैं। इस साल बैंक की कुल ख्भ् शाखाएं खोलने का टारगेट है। अब तक दस ब्रांच में दस हजार से अधिक अकाउंट खोले जा चके हैं।

-उषा अनंतसुब्रमणियन, चेयरमैन व एमडी, बीएमबी

दूसरे बैंकों की तुलना में बीएमबी में महिलाओं को सेविंग पर हाई रेट इंट्रस्ट दिया जाएगा। इसके अलावा ग‌र्ल्स को एजुकेशन में वन परसेंट की छूट दी जाएगी। फ‌र्स्ट डे भ्0 से अधिक कस्टमर ने बैंक में अपना अकाउंट खोला है।

-मेघा मदान, ब्रांच मैनेजर