शिक्षा का हब कहे जाने वाली द्रोण नगरी में भी क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैैं। क्राइम के रिकॉर्ड के अनुसार जनपद के रूरल एरिया से ज्यादा क्राइम के मामले अर्बन एरिया में रजिस्टर्ड हुए हैं, जिनमें थाना पटेलनगर और थाना ऋषिकेश टॉप पर हैैं। बीते एक साल में दून में कुल 6508 क्राइम के मामले दर्ज हुए हैं।

इंडस्ट्रियल एरिया क्राइम का एपीसेंटर
दून में क्राइम का ग्राफ देखें, तो सबसे ज्यादा क्राइम के मामले पटेलनगर एरिया से सामने आ रहे हैैं। इसे क्राइम का एपीसेंटर कहा जा सकता है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पटेलनगर थाना क्षेत्र में बीते एक साल के भीतर क्राइम के 741 केस दर्ज किए गए हैैं।

क्राइम में टॉप-10
थाना - रजिस्टर्ड मामले
पटेलनगर - 741
ऋषिकेश - 662
कोतवाली - 615
रायपुर - 579
नेहरू कॉलोनी - 492
विकासनगर - 489
डोईवाला - 404
राजपुर - 347
सहसपुर - 346
डालनवाला -308

यहां कम मामले दर्ज
थाना - रजिस्टर्ड मामले
त्यूनी - 9
चकराता - 17
कालसी - 17
रानीपोखरी - 66
मसूरी - 70

यहां साल में 100 से ज्यादा केस
थाना - मामले रजिस्टर्ड
क्लेमेंट टाउन - 135
सेलाकुई - 190
कैंट - 226
वसंत विहार - 253
प्रेमनगर - 256
रायवाला - 280

दून में 21 थाने, 46 चौकी
दून जिले में कुल 21 थाने हैैं, जिनसे 46 चौकियां अटैच्ड हैैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में कई थाने ऐसे हंै जिनकी कई चौकियां हैं। जबकि, कुछ थाने ऐसे हैं, जिनकी एक भी चौकी नहीं है। यहां पुलिस की ओर से सुविधा के अनुसार चौकी बनाई गई हैं।

पुलिस की ओर से जांच परख कर मुकदमा दर्ज किया जाता है। एरिया के अनुसार यहां व्यवस्था बनाई जा रही है। जिससे जहां ज्यादा मामले दर्ज होते हैैं, वहां क्राइम को कंट्रोल करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

dehradun@inext.co.in